'गेंदबाज चैन की नींद सोएंगे', विलियमसन के रिटायरमेंट पर सचिन हुए भावुक

📌 Diğer 📰 India 🕐 3 saat önce

विश्व क्रिकेट के सबसे सम्मानित और सफल बल्लेबाजों में से एक केन विलियमसन ने 12 जून (शुक्रवार) को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी विलियमसन को उनके 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बधाई दी है.

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेट जगत से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी कड़ी में सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें भावुक अंदाज में बधाई दी है.

सचिन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके खेलने के समय से ही केन विलियमसन दुनिया के सबसे तकनीकी रूप से मजबूत और शानदार बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उनका संतुलन, टाइमिंग और क्रीज पर शांत स्वभाव उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता था.

From the time I started playing cricket, Kane Williamson has been one of the most technically compact and magnificent batters I have seen. Balance, timing, and that trademark calm at the crease came together to make his batting one of the most consistently pleasing sights in…

सचिन ने आगे कहा, 'वह एक सच्चे सज्जन और युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श हैं. उनके संन्यास की खबर सुनकर दुनिया भर के कई गेंदबाजों के कैंप में राहत की सांस जरूर ली जाएगी.'

अंत में सचिन ने विलियमसन को उनके जीवन के अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह भविष्य में भी सफलता हासिल करें.

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड क्रिकेट में एक युग का अंत, केन विलियमसन ने लिया संन्यास, विराट कोहली से रहा है खास याराना

35 वर्षीय केन विलियमसन ने अपने करियर का समापन न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया. उन्होंने 378 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक शामिल रहे.

आंकड़े बताते हैं कि वह सिर्फ न्यूजीलैंड ही नहीं, बल्कि अपने दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. केन विलियमसन ने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा.

केन विलियमसन सिर्फ अपने रिकॉर्ड्स के लिए नहीं, बल्कि अपने व्यवहार और खेल भावना के लिए भी दुनिया भर में सम्मानित रहे हैं. जीत हो या हार, उनके चेहरे पर हमेशा शांति और विनम्रता दिखाई देती थी.यही वजह है कि विरोधी खिलाड़ी भी उनका उतना ही सम्मान करते थे, जितना उनके अपने साथी.

📌 Kaynak

Bu özet India kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön