प्रेमानंद महाराज के लिए छोड़ा ग्लैमर वर्ल्ड, कृष्ण भक्त बनी एक्ट्रेस

📌 Diğer 📰 India 🕐 4 saat önce

प्रनवी तिवारी ने कृति सेनन और कई बड़े सेलेब्स संग विज्ञापन में काम किया है. एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो एयर होस्टेस हुआ करती थीं.

शोबिज की दुनिया में कई ऐसे चेहरे हैं, जो सबकुछ छोड़कर भक्ति की राह पर निकल पड़े हैं. इन्हीं लोगों में अब प्रनवी तिवारी का नाम भी शामिल हो चुका है.

प्रनवी तिवारी ने कृति सेनन और कई बड़े सेलेब्स संग विज्ञापन में काम किया है. एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो एयर होस्टेस हुआ करती थीं.

प्रनवी के पास अच्छा पैसा, काम और परिवार सब था, लेकिन उन्होंने सब छोड़कर अध्यात्म की राह पर चलने का फैसला किया.

एक्ट्रेस ने शोबिज और ग्लैमर वर्ल्ड से दूर होने की वजह भी बताई है. मेरो वृंदावन के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि पहली बार मैं 2025 में वृंदावन आई थी.

मैं एयर होस्टेस हुआ करती थी. मैंने कृति सेनन संग विज्ञापन में काम किया है. मेरे कुछ विज्ञापन ऐसे थे जिसमें मैं लीड थी. मैं पूरी तरह एक्टिंग में आना चाहती थी. पर मन आशांत था.

प्रनवी कहती हैं कि मुझे लगता था कि मेरे सब है, लेकिन शांति नहीं है. फिर फरवरी 2025 में मैंने प्रेमानंद महाराज को सुनना शुरू किया. मैंने पता किया, तो उनकी दीक्षा लेना मुश्किल था.

मैंने घरवालों से बात की और फिर सब छोड़कर वृंदावन आ गई. क्योंकि पिछले दो साल से लगता था कि कुछ अधूरा है. वृंदावन में मुझे एक भईया मिले, जिनकी मदद से मैं प्रेमानंद महाराज से मिली. दीक्षा ली.

जब से मैंने गुरुदेव को सुनना शुरू किया लगा कि बस यहीं सब है. मुझे लगता है कि अब मैंने सब प्रभु पर छोड़ दिया. 2026 मई में मैं वृंदावन आ गई.

प्रनवी अब भागवती बन चुकी हैं और यही उनकी पहचान है. वो प्रेमानंद महाराज की शरण में आकर कृष्ण भक्ति और नाम जाप कर रही हैं.

📌 Kaynak

Bu özet India kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön