PM मोदी पेरिस पहुंचे, प्रवासी भारतीयों ने किया भव्य स्वागत

📌 Diğer 📰 India 🕐 2 saat önce

अपनी दो देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंच गए हैं. वहां भारतीय प्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी ने वैश्विक प्रगति के लिए भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी को पूरी दुनिया के लिए अत्यंत आवश्यक बताया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फ्रांस और स्लोवाकिया की दो देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को एवियन-लेस-बैंस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे, जहां स्थानीय एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. अतिथि देश के रूप में जी7 सम्मेलन में शामिल होने के बाद पेरिस पहुंचे पीएम मोदी, यहां फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और इनोवेशन कार्यक्रम 'विवाटेक 2026' में शिरकत करेंगे और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे. भारत और फ्रांस के मजबूत संबंधों को जिक्र करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रवासियों के प्रयासों की सराहना की और इस वैश्विक मंच पर भारत-यूरोप के बढ़ते तकनीकी सहयोग को प्रदर्शित करने के लिए इस साल विवाटेक में सबसे बड़ा राष्ट्रीय पवेलियन बनाने की आधिकारिक घोषणा की है. पेरिस पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैं कुछ समय पहले ही पेरिस पहुंचा हूं, जहां भारतीय प्रवासियों द्वारा मेरा बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मुझे भारत और फ्रांस को करीब लाने की उनकी कोशिशों पर गर्व है. उन्होंने आगे कहा कि भारत-फ्रांस की पार्टनरशिप हमारी दुनिया की प्रगति के लिए बहुत जरूरी है.

'टेक इवेंट विवाटेक 2026' विदेश मंत्रालय के अनुसार, विवाटेक यूरोप का प्रमुख टेक्नोलॉजी और इनोवेशन इवेंट है. इस साल के आयोजन में भारत का सबसे बड़ा नेशनल पवेलियन होगा जो भारतीय और यूरोपीय इनोवेशन इकोसिस्टम के बीच सहयोग की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है. वर्तमान में मुख्य भूमि फ्रांस में लगभग 1,19,000 भारतीय प्रवासी हैं, जबकि 3,50000 से ज्यादा भारतीय मूल के लोग फ्रांसीसी विदेशी क्षेत्रों में रहते हैं.

भारत की मजबूत आवाज पेरिस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने जी7 शिखर सम्मेलन में अपने कार्यक्रमों को बेहद 'उत्पादक' बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें गवर्नेंस और पॉलिसी-मेकिंग के अहम क्षेत्रों पर भारत के विचार और प्रयास रखने का मौका मिला. उन्होंने वैश्विक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए 'ग्लोबल साउथ' के साथ मजबूत जुड़ाव की जरूरत पर जोर दिया. बुधवार को एक आउटरीच सत्र में मोदी ने जी7 देशों, भारत और ग्लोबल साउथ की ताकतों को मिलाकर कनेक्टिविटी और व्यापार को बढ़ावा देने का एक बड़े फ्रेमवर्क का प्रस्ताव रखा. इसके साथ ही उन्होंने विकासशील देशों पर पश्चिम एशिया संकट के दीर्घकालिक प्रभाव को लेकर अपनी गंभीर चिंताएं भी व्यक्त कीं. शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए मंगलवार को दुनिया के नेताओं से दाता-प्राप्तकर्ता दृष्टिकोण से हटकर एकजुटता और समानता पर आधारित साझेदारी की ओर बढ़ने का आग्रह किया है. साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग में भरोसे के महत्व पर जोर दिया.

वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कई विश्व नेताओं के साथ

📌 Kaynak

Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön