60 साल तक रही कुंवारी, फेसबुक पर हुआ एक्ट्रेस को प्यार, की शादी
'लगान' और 'जोधा अकबर' की दिग्गज एक्ट्रेस सुहासिनी मुले की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. 60 साल तक सिंगल रहने के बाद उन्होंने 75 दिनों में शादी का फैसला कर लिया.
बॉलीवुड में सलमान खान के बैचलरहुड की चर्चा अक्सर होती है, लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने पूरे 60 साल तक शादी नहीं की. वजह ये नहीं थी कि रिश्ते नहीं आए, बल्कि उन्हें सही साथी नहीं मिला.
फिर 60 साल की उम्र में एक शख्स मिला और महज 75 दिनों के अंदर उन्होंने शादी कर ली. ये कहानी है 'लगान' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सुहासिनी मुले की.
सुहासिनी मुले ने सुहाना सफर से बातचीत में अपनी मैरिड लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए. उन्होंने कहा कि-मैंने पहली बार 60 साल की उम्र में शादी की. उससे पहले मुझे सही जीवनसाथी नहीं मिला था.
मेरे पति बहुत बड़े वैज्ञानिक हैं. जब वो साइंस की बातें करते हैं तो मुझे कुछ समझ नहीं आता, लेकिन वो बेहद अच्छे इंसान हैं. यही वजह थी कि उन्होंने कभी समझौता नहीं किया और सही साथी मिलने का इंतजार किया.
सुहासिनी ने बताया कि उन्होंने फेसबुक सिर्फ इसलिए जॉइन किया था क्योंकि एक को-स्टार ने कहा था कि इससे काम के मौके मिल सकते हैं. एक दिन फेसबुक पर उन्हें वैज्ञानिक अतुल गुर्तू की प्रोफाइल दिखाई दी.
उन्होंने सोचा- अरे, फिजिसिस्ट भी फेसबुक पर होते हैं? अतुल उस समय लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (LHC) प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे. साइंस में दिलचस्पी होने के कारण सुहासिनी ने उन्हें मैसेज कर दिया, 'LHC क्या है?' यहीं से बातचीत शुरू हुई थी.
ईमेल पर बातचीत के दौरान अतुल गुर्तू ने एक दिन बताया कि वो जीवनसाथी की तलाश में हैं. सुहासिनी ने कहा- उन्होंने कभी सीधे-सीधे प्रपोज नहीं किया, लेकिन इशारा जरूर दिया. तब मैं मन ही मन हंस पड़ी.
मैंने सोचा, जब 60 साल में सही इंसान नहीं मिला तो अब अचानक कैसे मिल जाएगा? हालांकि ये बात उनके दिमाग में कहीं न कहीं बैठ गई थी.
सुहासिनी असमंजस में थीं, इसलिए उन्होंने अपने एक दोस्त से सलाह ली. दोस्त ने कहा- इस उम्र में विकल्प और कम हो जाते हैं. दरवाजा खोलने से पहले ही बंद मत कर दो. अगर पसंद नहीं आए तो आगे बढ़ जाना, कोशिश करने में क्या नुकसान है?
जब अतुल ने उनका फोन नंबर मांगा तो सुहासिनी ने मजाकिया अंदाज में कहा- अच्छी लड़कियां अजनबियों को अपना नंबर नहीं देतीं. इंटरनेट पर बात ये नहीं होती कि आप किससे मिल रहे हैं, बल्कि ये होती है कि आप किस चीज से मिल रहे हैं. लोग नकली प्रोफाइल भी बना लेते हैं.
सुहासिनी ने पहले अतुल की पहचान की पूरी जांच की. उन्होंने फेसबुक फोटो को उनके संस्थान की जानकारी से मिलाया. सब कुछ सही निकला. फिर उनकी बचपन की दोस्त ने कहा- तुम पूरी जिंदगी अकेले रही हो और कभी डरी नहीं. अब क्या डर है?
इसके बाद अतुल का एक ईमेल आया जिसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया. उसमें लिखा था- अगर जिंदगी में बदलाव लाना है तो उसके लिए कोशिश भी करनी होगी. यहीं से सुहासिनी ने इस रिश्ते को मौका देने का फैसला किया.
दोनों जुलाई में संपर्क में आए थे, लेकिन मुलाकात दिवाली के अगले दिन हो पाई. दिलचस्प बात ये है कि सुहासिनी जानबूझकर लेट पहुंचीं. उन्होंने हंसते हुए कहा- मैं ये सुनिश्चित करना चाहती थी कि फोटो वाला आदमी सच में वही है या
📌 Kaynak
Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →