कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून को जंतर-मंतर पर फिर करेगी प्रोटेस्ट, मांगी परमिशन
कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति मांगी है. पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बार फिर से दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रही है.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को कहा कि उसने 20 जून को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से इजाजत मांगी है और उसे भरोसा है कि इस मांग पर मंजूरी मिल जाएगी.
पार्टी ने एक बयान में कहा कि उसने पुलिस की सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की जानकारी सौंप दी है, जिसमें वॉलंटियर्स की तादाद और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाएं शामिल हैं.
इससे पहले, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने ऐलान किया था कि वे 20 जून से जंतर-मंतर पर तब तक अनिश्चितकालीन धरना देंगे, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते.
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बयान में कहा, "हमने दिल्ली पुलिस को औपचारिक रूप से 20 जून, 2026 को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन और धरने के बारे में जानकारी दे दी है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वे कल सुबह हमें जवाब देंगे. हमें भरोसा है कि पुलिस इजाजत दे देगी."
पुलिस अधिकारियों से मिलने के बाद एक वीडियो बयान में सौरव दास ने कहा कि उन्होंने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में अपना पूरा दिन बिताया.
उन्होंने कहा, "मैंने पूरी योजना, जरूरी वॉलंटियर्स की तादाद और पुलिस की जरूरत के हिसाब से बाकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. हमें उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस हमारा सहयोग करेगी. CJP ने पुलिस को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया और कहा कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण होगा."
उन्होंने कहा, "देश भर में हमारे हर दूसरे विरोध प्रदर्शन की तरह, यह विरोध प्रदर्शन भी शांतिपूर्ण होगा. देश भर से लोग जंतर-मंतर पर हमारे साथ एक ही मांग के लिए जुड़ेंगे- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा."
दास ने आगे कहा, "हमने अपना पूरा सहयोग देने की पेशकश की है, इसलिए ऐसी कोई वजह नहीं है कि दिल्ली पुलिस हमें जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण ढंग से इकट्ठा होने के अधिकार से वंचित करे."
यह भी पढ़ें: CJP चीफ अभिजीत दिपके को युवक ने जड़ा थप्पड़, जयपुर में प्रदर्शन के दौरान हंगामा
संगठन ने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले समर्थकों के लिए 'चलो दिल्ली' आह्वान भी जारी किया. कॉकरोच जनता पार्टी, एक युवा नेतृत्व वाला संगठन जो एक ऑनलाइन अभियान से उभरा है. यह बेरोजगारी, परीक्षा अनियमितताओं और भर्ती में देरी से संबंधित मुद्दे उठा रहा है.
सीजेपी ने सोशल मीडिया अभियानों के जरिए से अपनी फैन फॉलोइंग बनाई और तब से देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए हैं. सीजेपी ने अपने अभियान को एजुकेशन और एग्जाम सिस्टम में कथित कमियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.
📌 Kaynak
Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →