41 की उम्र में जुड़वा बेटों की मां बनी एक्ट्रेस, हुई इमोशनल
दिव्यांका अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अनदेखी मैटरनिटी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो उनके फैन्स का दिल छू रही हैं.
टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद जुड़वा बेटों की मां बन चुकी हैं. मां बनने के बाद उनकी खुशियां सातवें आसमान पर हैं.
दिव्यांका अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी अनदेखी मैटरनिटी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो उनके फैन्स का दिल छू रही हैं.
मैटरनिटी फोटोशूट में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के साथ नजर आ रही हैं. बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिव्यांका ने अपने जीवन के इस खास दौर के बारे में एक खूबसूरत नोट भी लिखा.
एक्ट्रेस फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं कि दुनिया ने एक कपल को देखा जो इंतजार कर रहे थे. हम अपने अंदर एक पूरी नई दुनिया लेकर चल रहे थे.
आगे उन्होंने लिखा कि कुछ यादें और भी खूबसूरत हो जाती हैं जब आप अंत जानते हैं. दिव्यांका का कैप्शन फैन्स को भावुक कर गया.
एक्ट्रेस की पोस्ट पर आरती सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा कि कुछ लोग होते हैं जिनकी आप तारीफ करते हैं और आप दोनों वो हो. एक फैन ने लिखा कि और अब वो नन्हा फरिश्ता आखिरकार आ गया है.
मैटरनिटी तस्वीरों में दिव्यांका और विवेक ब्लैक-एंड-व्हाइट को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट में नजर आए. दिव्यांका ऑफ-शोल्डर गाउन में बहुत खूबसूरत दिखीं.
वहीं विवेक ने ब्लैक सूट पहनकर क्लासी लुक रखा, जिससे कपल की मैटरनिटी शूट किसी परियों की कहानी जैसी लग रही थी.
📌 Kaynak
Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →