मिनटों में आसानी से चमक उठेगा आपका फ्रिज! न बदबू रहेगी, न गंदगी

📌 Diğer 📰 India 🕐 1 saat önce

Fridge Cleaning Tips Summers: फ्रिज की सफाई के झंझट से हैं परेशान? तो अब टेंशन छोड़ दें. हम आज आपको फ्रिज को महज 10 मिनट में साफ करने के तरीके बताने वाले हैं. इन 8 स्टेप्स को फॉलो करके बिना घंटों मेहनत किए आप जल्दी से फ्रिज को पूरी तरह से साफ कर सकते हैं और बदबू आनी भी बंद हो जाएगी.

यूं तो घर की सफाई रोजाना की जाती है, लेकिन फिर भी ऐसे कई हिस्से होते हैं जो कई-कई हफ्तों तक साफ नहीं हो पाते हैं. ये रसोई का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसकी सफाई अक्सर टलती रहती है. कभी लोग फ्रिज की सफाई को बहुत ज्यादा समय लेने वाला काम बताते हैं तो कई बार वो आलस की वजह से फ्रिज की सफाई नहीं करते हैं. इसकी वजह से अक्सर फ्रिज के अंदर दाग, बदबू और एक्सपायर हो चुके सामान जमा होते जाते हैं. बदबू की समस्या खास तौर पर गर्मियों के मौसम में देखने को मिलती है. अगर आपके फ्रिज में से भी बदबू आने लगी है और आप उसे साफ करने में लगने वाले समय की वजह से इसकी सफाई टाल रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसा टिप्स और ट्रिक्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से फ्रिज की सफाई कर सकते हैं. खास बात ये है कि इनमें आपको घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं है. अगर सही तरीका अपनाया जाए तो सिर्फ 10 मिनट में फ्रिज को साफ और फ्रेश बनाया जा सकता है.1. सबसे पहले फ्रिज को पूरी तरह खाली करें: फ्रिज को साफ करने के लिए सबसे पहले उसके अंदर रखा सारा सामान बाहर निकाल लें. जब आप सामान बाहर निकालेंगे तो आप आसानी से एक्सपायर हो चुके फूड्स, खराब फल-सब्जियां और लंबे समय से रखी बची हुई चीजों को अलग कर सकते हैं. इससे सफाई करना आसान हो जाता है और फ्रिज में एक्स्ट्रा जगह भी बनती है.

2. नीचे रखें तौलिया या पेपर टॉवल: फ्रिज के सबसे नीचे वाले हिस्से में एक तौलिया या कुछ पेपर टॉवल बिछा दें. सफाई के दौरान गिरने वाले टुकड़े, पानी या गंदगी उसी पर जमा हो जाएगी. इससे बाद में दोबारा सफाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

3. जमी हुई गंदगी को पहले हटाएं: अगर किसी शेल्फ पर सूखा हुआ खाना या दाग जमा हो गए हैं तो पहले उन्हें साफ करें. अगर जरूरत पड़े तो प्लास्टिक का स्पैचुला या मुलायम स्क्रेपर की मदद से उन्हें छुड़ा लें. इससे सफाई तेजी और आसानी से करने में मदद मिलेगी.

4. ऊपर से नीचे की ओर करें सफाई: फ्रिज साफ करने का सबसे आसान तरीका ये है कि हमेशा ऊपर वाली शेल्फ से उसे साफ करना शुरू करें और धीरे-धीरे नीचे की तरफ बढ़ें. ऐसा करने से ऊपर की गंदगी नीचे गिरने पर दोबारा सफाई नहीं करनी पड़ती है.

5. गीले और सूखे कपड़े का साथ में करें इस्तेमाल: फ्रिज को साफ करने के लिए हमेशा दो कपड़े रखें. एक कपड़े को हल्का गीला रखें और दूसरे को सूखा. पहले गीले कपड़े से शेल्फ और दीवारों को पोंछें, फिर तुरंत सूखे कपड़े से नमी हटा दें. इससे फ्रिज जल्दी साफ होगी और पानी के निशान भी नहीं पड़ेंगे.

6. दरवाजे की ट्रे और रबर सील को न भूलें: अक्सर लोग सिर्फ फ्रिज के अंदर की शेल्फ साफ करते हैं, लेकिन फ्रिज के दरवाजे की ट्रे और रबर सील में भी काफी गंदगी जमा हो जाती है. इन्हें भी अच्छी तरह पोंछें, क्योंकि यहीं से बदबू और बैक्टीरिया पनपने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है.

7. सब्जी वाले ड्रॉअर की करें खास सफाई: सब्जियों के ड्रॉअर में अक्सर मिट्टी, पत्तियां और नमी जमा हो जाती है. इन्हें बाहर निकालकर साफ करें और सूखा लें. इससे फ्रिज में ताजगी बनी रह

📌 Kaynak

Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön