नाश्ते में मिनटों में बनाएं मसाला प्याज रोटी, स्वाद है लाजवाब
Masala Pyaaz Roti Recipe: अगर आप नाश्ते में रोज-रोज पराठा और चीला खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला प्याज रोटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Masala Pyaaz Roti Recipe: अगर आप नाश्ते या लंच में कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश ट्राई करना चाहते हैं तो मसाला प्याज रोटी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. गेहूं के आटे और बेसन के मेल से बनी इस रोटी में जब प्याज का कुरकुरापन और देसी मसालों का तड़का लगता है तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
यह न सिर्फ खाने में लाजवाब है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है. आज हम आपको घर पर आसानी से मसाला प्याज रोटी बनाना बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से कम समय में बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे.
1 कप गेहूं का आटा 1/2 कप बेसन 3/4 कप बारीक कटा प्याज 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) 1/2 छोटा चम्मच जीरा 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच हल्दी 1/4 छोटा चम्मच प्याज-लहसुन मसाला नमक स्वादानुसार जरूरत के मुताबिक देसी घी
📌 Kaynak
Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →