गोल, ग्लैमर, लिपलॉक... खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स ने FIFA में लगा दी AAG!
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में क्रोएशिया के खिलाफ इंग्लैंड की जीत के दौरान खिलाड़ियों की पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स यानी WAGs भी चर्चा का केंद्र रहीं. मेगन पिकफोर्ड, एली एल्डरसन और एशलिन कास्त्रो समेत कई स्टार पार्टनर्स ने स्टैंड्स में मौजूद रहकर टीम का हौसला बढ़ाया. उनके ग्लैमरस अंदाज, फैशन स्टेटमेंट और सोशल मीडिया पोस्ट्स ने मैच के साथ-साथ खूब सुर्खियां बटोरीं.
FIFA World CUP 2026: मैदान पर इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने क्रोएशिया के खिलाफ गोलों की आतिशबाजी की, लेकिन मैच के बाद स्टेडियम में एक अलग ही शो शुरू हो गया. जीत का जुनून, कैमरों की चमक और WAGS (पत्नी और गर्लफ्रेंड्स) का ग्लैमरस अंदाज... वर्ल्ड कप की रात को फुटबॉल के साथ रोमांस का रंग भी चढ़ गया.
4-2 की शानदार जीत के बाद फाइनल सीटी बजते ही खिलाड़ी अपने पार्टनर्स के करीब पहुंचे और जश्न का अंदाज बदल गया. मैदान पर जहां जीत का शोर था, वहीं स्टैंड्स में प्यार और लिपलॉक के पल कैमरों में कैद होने लगे.
टेक्सास के आर्लिंगटन स्थित डलास स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचीं कई स्टार पार्टनर्स ने अपने स्टाइल और ग्लैमर से फैन्स का ध्यान खींच लिया. कुल मिलाकर कहें तो इन खिलाड़ियों की पत्नियों ने अपने हुस्न से स्टेडियम के माहौल को 'हॉट' कर दिया.
इंग्लैंड और क्रोएशिया को भले मात दी लेकिन खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स और पत्नियों के हुस्न का हर कोई दीवाना हो गया, सोशल मीडिया पर भी फैन्स भी इनके फोटोज रीपोस्ट और शेयर कर रहे हैं.
सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं स्टार मिडफील्डर जूड बेलिंगहम और उनकी गर्लफ्रेंड ऐशलिन कास्त्रो ने. मैच खत्म होते ही दोनों के बीच प्यार भरा पल देखने को मिला, जहां ऐशलिन ने अपने गोल हीरो बेलिंगहम को लिपलॉक के साथ जीत की बधाई दी. यह रोमांटिक मोमेंट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
बेलिंगहम ने जहां मैदान पर अपने खेल से फैन्स को दीवाना बनाया, वहीं ऐशलिन के ग्लैमरस अंदाज और कपल मोमेंट ने कैमरों का फोकस अपनी तरफ खींच लिया. इंग्लैंड की जर्सी पहने ऐशलिन बेलिंगहम के माता-पिता के साथ बैठकर टीम को चीयर कर रही थीं.
... वहीं दो गोल दागकर जीत के सबसे बड़े सितारे बने हैरी केन भी जश्न में पीछे नहीं रहे. पत्नी केटी गुडलैंड ने स्टैंड्स में अपने कप्तान पति को प्यार भरे अंदाज में सेलिब्रेट किया. कैमरों ने दोनों के बीच के इस खास पल को कैद कर लिया.
ओली वॉटकिन्स की पत्नी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एली एल्डरसन ने लाल रंग की इंग्लैंड जर्सी में अपनी तस्वीरें साझा कीं. टेक्सास की भीषण गर्मी के बीच वह हाथ में ड्रिंक लिए नजर आईं. वहीं जूड बेलिंगहम की गर्लफ्रेंड एशलिन कास्त्रो भी स्टैंड्स में दिखाई दीं. उन्होंने इंग्लैंड टॉप और कैमोफ्लाज स्कर्ट पहन रखी थी और उनका ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड की पत्नी मेगन पिकफोर्ड भी चर्चा में रहीं. सफर के दौरान परेशानी के बावजूद वह पति को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचीं और मैच के बाद जीत का जश्न मनाया.
मेगन पिकफोर्ड ने इस मैच से पहले एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया. अमेरिका पहुंचने के बाद उनका सामान एयरलाइन की लापरवाही के चलते नहीं पहुंचा था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि जरूरत पड़ी तो वह अपने सात साल के बेटे की इंग्लैंड जर्सी पहनकर मैच देखने पहुंच जाएंगी. हालांकि बाद में उन्होंने सफेद आउटफिट और डेनिम काउबॉय हैट के साथ अपना खास लुक तैयार कर लिया.
इंग्लैंड की WAGs
📌 Kaynak
Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →