जुड़वा बच्चों की मां बनी एक्ट्रेस, 14 दिन में काम पर लौटीं
कई मिसकैरेज और फेल IVF के बाद संभावना सेठ 45 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं. अब उन्होंने काम पर वापसी करते हुए पति अविनाश द्विवेदी के लिए दिल छू लेने वाली बातें कही हैं.
संभावना सेठ ने 4 जून को अपने जुड़वा बच्चों का सरोगेसी से वेलकम किया. इसके कुछ दिन बाद ही वा काम लौट आई हैं.
संभावना जल्द ही राजीव खंडेलवाल के शो तुम हो ना में अपनी जर्नी शेयर करती दिखाई देंगी. इसके शूट से पहले उन्होंने अपने कमबैक, जुड़वा बच्चों और पति अविनाश द्विवेदी को लेकर बात की.
संभावना सेठ कई मिसकैरेज और फेल्ड IVF के बाद 45 की उम्र में मां बनी हैं. उनका पूरा परिवार फिलहाल बेटा-बेटी के घर आने की खुशियां मना रहा है.
अपने काम पर वापस लौटने पर रिएक्ट करते हुए संभावना बोलीं- बेबीज होने के बाद मैं पहली बार सेट पर आई हूं. मुझे बहुत खुशी मिल रही है. सेट का जो मजा है वो एक आर्टिस्ट के लिए बहुत अच्छा रहता है.
इस पूरे मुश्किल दौर में संभावना का उनके पति ने खूब साथ दिया. वो उनकी तारीफ करते नहीं थकीं. संभावना ने माना कि उनकी जिंदगी के तुम हो ना पर्सन सिर्फ अविनाश ही हैं.
वो बोलीं- मैं तुम हो ना का टैग अपने पति अविनाश को ही देना चाहूंगी. उनके अलावा कोई नहीं हो सकता. अगर मेरे पति मेरे साथ हैं तो फिर किसी की भी जरूरत नहीं है.
संभावना ने कहा- वो हैं तो सबकुछ पॉसिबल है. लोग कहते हैं ना कि भगवान हैं हमारे साथ. मैं कहती हूं- मेरा अविनाश है ना तो सब ठीक है.
संभावना ने बताया कि वो काम पर वापस लौटने को बेकरार हैं. वो बोलीं- मेरी लाइफ में चीजें अटकी हुई थीं, और सभी को पता है क्या दिक्कत थी, मेरे व्लॉग्स के जरिए पता चल ही जाता है. इस बीच मैंने सेट पर न होना भी मिस किया है.
'मैं बस इतना ही कहूंगी कि- हमारी जिंदगी में 10 साल के बाद खुशियां आई हैं. हम इसके बहुत शुक्रगुजार हैं. मैं उन लोगों का खासकर शुक्रियाअदा करना चाहती हूं जिन्होंने हमारे लिए दुआ मांगी.'
संभावना ने हाल ही में अपने व्लॉग में दिखाया था कि कैसे उनके ससुरालवाले जुड़वा बच्चों पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. वो इतना अपनापन देखकर रो पड़ी थीं.
📌 Kaynak
Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →