दुबई में पेट्रोल पंप पर नौकरी करने वालों को कितने पैसे मिलते हैं?

📌 Diğer 📰 India 🕐 2 saat önce

Dubai Petrol Pump Worker Salary: भारत से दुबई जाने वाले कई लोग वहां पेट्रोल पंप पर काम करते हैं. ऐसे में जानते हैं कि आखिर उन्हें कितने रुपये सैलरी मिलती है?

क्या आप जानते हैं दुबई में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों को कितने रुपये सैलरी मिलती है? दरअसल, भारत, पाकिस्तान, नेपाल आदि देशों से जाने वाले प्रवासी वहां पेट्रोल पंप पर भी काम करते है. ऐसे में सवाल है कि आखिर उन्हें पेट्रोल पंप पर काम करके कितनी कमाई होती है? तो जानते हैं वहां पेट्रोल पंप पर नौकरी का क्या सिस्टम रहता है और नौकरी में वे कितने रुपये तक कमा लेते हैं...

बता दें कि जिस तरह भारत में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप हैं, उसी तरह दुबई में ADNOC, ENOC, Emarat आदि के पंप होते हैं. इन कंपनियों के फ्यूल स्टेशन होते हैं, जिनके जरिए पेट्रोल की सप्लाई ग्राहकों तक की जाती है. इन पंप पर कई तरह के काम के लिए नौकरी मिलती है, जिसमें कार वॉशिंग, टायर प्रेशर, पेट्रोल फिलिंग, कैशियर आदि कामों की जॉब शामिल है. इन पदों के लिए यहां लोगों को हायर किया जाता है और आमतौर पर इस काम के लिए यहां नेपाल, पाकिस्तान, भारत, फिलिपिंस के लोग काम करते हैं.

दुबई के फ्यूल स्टेशन में नौकरी दो तरह से मिलती है. एक तो ये कंपनियां खुद ही डायरेक्ट लोगों को हायर करती है और कुछ स्थितियों में थर्ड पार्टी कंपनियों के जरिए भी फ्यूल स्टेशन के लिए भर्ती की जाती है. इन नौकरियों में दो तरह से लोगों को हायर किया जाता है. कुछ कंपनियां कर्मचारियों को सैलरी देती है और उनके खाने और रहने की व्यवस्था करती है. इसके अलावा कुछ सिर्फ सैलरी देती है, जिसके बाद कर्मचारियों को रहने खाने का इंतजाम खुद को करना होता है.

इन पोस्ट के लिए 12वीं पास या हाई स्कूल पास होना जरूरी है. इसके साथ ही बुनियादी अंग्रेजी बोलना आना चाहिए और थोड़ा कस्टमर सर्विस का अनुभव होना चाहिए. शारीरिक फिट होने के साथ ही 35 वर्ष से कम उम्र के लोगों को ज्यादा तरहजीह दी जाती है.

अगर सैलरी की बात करें तो कार वॉशिंग करने वालों को कम तो कैशियर को ज्यादा सैलरी मिलती है. ये सैलरी भी अलग अलग होती है. आमतौर पर फ्यूल स्टेशन पर काम के लिए 1000-1200 AED से लेकर 2000 AED मिलते हैं. जो कंपनियां खाने पीने और रहने की व्यवस्था नहीं करती है, वो 2400 AED तक भी देती है. अगर भारतीय करेंसी के हिसाब से देखें तो औसत 40 हजार रुपये प्रति महीना तक कमाई हो जाती है. कई पंपों पर 60 हजार रुपये तक मिलते हैं.

📌 Kaynak

Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön