दवाई के खाली पैकेट ना फेंकें! आसान कर देंगे घर के ये काम

🏥 Sağlık 📰 India 🕐 4 saat önce

Medicines Empty Wrapper Reuse: क्या आप भी दवाई खत्म होते ही उसके खाली पैकेट फेंक देते हैं? रुकिए! ये बेकार दिखने वाले ब्लिस्टर पैकेट्स आपके कई कामों को आसान बना सकते हैं. ये आपकी जली हुई कड़ाही चमकाने, गैस स्टोव के कोने साफ करने और कैंची-मिक्सी की धार तेज करने के काम आ सकते हैं.

Medicines Empty Wrapper Reuse: आज कल घरों में दवाई होना एक बहुत ही आम बात है. लेकिन जैसे ही दवाई खत्म होते ही ज्यादातर लोग उसके खाली पैकेट को आमतौर पर कूड़ेदान में फेंक देते हैं. ये कोई अजीब बात नहीं है. आपके घर में भी ऐसा ही होता होगा क्योंकि ज्यादातर लोगों को लगता है कि इनका अब कोई काम नहीं बचा है. लेकिन सच तो ये है कि दवाई के ये छोटे-से पैकेट कई घरेलू कामों में बड़े काम के साबित हो सकते हैं. जी हां, दवाई के जिन खाली पैकेट को आप कूड़ा समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, वो आपके एक-दो नहीं बल्कि कई कामों को आसान बना सकते हैं. इनकी मजबूत फॉयल और प्लास्टिक इन्हें सफाई, गार्डनिंग और DIY क्राफ्ट जैसे कई कामों के लिए उपयोगी बना देती हैं. खास बात ये है कि जिन चीजों को हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, वही हमारे समय और पैसे दोनों की बचत कर सकती हैं. अगर आपके घर में भी दवाई के खाली पैकेट जमा हो जाते हैं, तो उन्हें फेंकने से पहले इनके ये कमाल के इस्तेमाल जरूर जान लें.जली हुई कड़ाही और जिद्दी दागों की सफाई: आप दवाई के खाली पैकेट का इस्तेमाल जले हुई बर्तन या जिद्दी दागों की सफाई करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. रसोई में कई बार बर्तन जल जाते हैं या उन पर जिद्दी दाग जम जाते हैं. ऐसे में खाली दवाई के पैकेट को छोटे टुकड़ों में काटकर स्क्रबर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसकी खुरदुरी सतह जमी हुई गंदगी और जले हुए निशानों को हटाने में मदद करती है.

गैस स्टोव और कोनों की सफाई को बनाते हैं आसान: गैस स्टोव के बटन, बर्नर के आसपास की जगह या मिक्सर जार के कोनों में अक्सर गंदगी जमा हो जाती है, जहां सिंपल स्क्रबर नहीं पहुंच पाता है. दवाई के पैकेट के पतले किनारे इन तंग जगहों तक आसानी से पहुंच जाते हैं और सफाई का काम आसान बना देते हैं.

कैंची और नेल कटर की धार करते हैं तेज: अगर घर की कैंची या नेल कटर की धार कम हो गई है, तो दवाई के खाली पैकेट को कई बार काटकर देखें. ऐसा करने से ब्लेड की धार बेहतर हो सकती है और ये दोनों फिर से आसानी से काम करने लगते हैं.

मिक्सी की ब्लेड की धार बढ़ाने में मददगार: कुछ लोग मिक्सी के जार में दवाई के पैकेट के छोटे टुकड़े डालकर कुछ सेकंड के लिए जार चलाते हैं. इससे ब्लेड की धार को तेज बनाए रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि ऐसा करते समय सावधानी बरतना जरूरी है और बाद में जार को अच्छी तरह साफ करना चाहिए.

छोटे बीजों को रखने के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल: गार्डनिंग पसंद करने वाले लोग इन खाली पैकेटों का इस्तेमाल बीज रखने के लिए भी कर सकते हैं. इनमें रखे बीज नमी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं और जरूरत पड़ने तक संभालकर रखे जा सकते हैं.

क्राफ्ट और DIY प्रोजेक्ट्स में कर सकते हैं इस्तेमाल: आप दवाई के खाली पैकेट्स का इस्तेमाल बच्चों के स्कूल प्रोजेक्ट्स या घर की सजावट के लिए भी कर सकते हैं. इन्हें काटकर रंग-बिरंगे डिजाइन, सजावटी आइटम या DIY इयररिंग्स जैसी चीजें बनाई जा सकती हैं.

#medicine#app

📌 Kaynak

Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön