शिवसेना (यूबीटी) के छह बागी सांसदों को महाराष्ट्र सरकार ने दी वाई-प्लस सुरक्षा
जिन छह सांसदों को सुरक्षा दी गई है, उनका नाम है, संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओम राजे निंबालकर और भाऊसाहेब वाघचौरे शिरडी.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शिवसेना (यूबीटी) के बाग़ी सांसदों को लेकर मीडिया से बात की.
एक पत्रकार ने किरेन रिजिजू से पूछा कि शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने शिंदे गुट पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों के किडनैपिंग का भी आरोप लगाया है. इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?
जवाब में उन्होंने कहा, "अगर हम संजय राउत की बातों का जवाब देंगे, तो यह अच्छा नहीं लगेगा. हर सांसद अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने तरीके से सोचता और काम करता है. हर पार्टी के काम करने का अपना तरीक़ा होता है."
उन्होंने आगे कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा कि शिवसेना के किसी सांसद को क्या करना चाहिए. हम संसद में पेश किए गए विधेयकों पर सभी सांसदों का सहयोग चाहते हैं."
संबंधित ख़बर- शिवसेना (यूबीटी) की बैठक में 9 में से सिर्फ़ 3 सांसद पहुंचे, संजय राउत बोले- 'शिंदे को बेईमानी महंगी पड़ेगी'
📌 Kaynak
Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →