नाम-धर्म बदला, नहीं बदली आस्था! रेमो के घर गूंजी हनुमान चालीसा
कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने घर पर हनुमान चालीसा पाठ कराते नजर आ रहे हैं. धर्म परिवर्तन के बावजूद उनकी आस्था महादेव और हनुमान जी में बनी हुई है.
कोरियोग्राफर डायरेक्टर रेमो डिसूजा भले ही ग्लैमर की दुनिया से जुड़े हों लेकिन उनपर इसका असर छूकर भी नहीं गया है. वो रियल लाइफ में बहुत धार्मिक हैं.
रेमो का जन्म हिंदू फैमिली में हुआ था, उनका नाम रमेश गोपी नायर था. उन्होंने 15 साल की उम्र में धर्म परिवर्तन कराकर रेमो डिसूजा से नई पहचान बनाई थी.
बावजूद इसके उनकी आस्था में कोई बदलाव नहीं आया. वो जीसस के साथ महादेव और हनुमान की भी पूजा करते हैं और अक्सर मंदिर जाते हैं, संतों से मुलाकात करते रहते हैं.
हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जहां वो अपने घर पर हनुमान चालीसा पाठ कराते दिखे. रेमो बहुत ध्यान से चालीसा पढ़ते, भक्ति में रमे हुए नजर आए.
रेमो सफेद धोती-कुर्ता पहने जमीन पर बैठे दिखाई दिए. उनके साथ और भी कई मेहमान भी हनुमान जी का पाठ सुनते, उनमें मग्न होकर झूमते हुए दिखे. उन्होंने भजन चालीसा के लिए पूरी मंडली को न्यौता दिया हुआ था.
रेमो के इस जेस्चर की खूब तारीफ हो रही है. उनकी आस्था से खुश फैंस लिख रहे हैं कि असली सेक्यूलर इसी को कहते हैं. सबका मालिक एक है. जय श्री राम.
दिलचस्प बात ये है कि, न सिर्फ रेमो बल्कि उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा की भी भगवान में गहरी आस्था है. वो महादेव की भक्त हैं. हर सोमवार वो जल चढ़ाती हैं और पूजा-पाठ करती हैं. वो व्रत भी करती हैं.
रेमो के घर में दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग भी स्थापित है. वहीं मदर मैरी की मूर्ति के साथ ही गणपति भगवान भी विराजे हैं. परिवार धूम धाम से गणेश उत्सव भी मनाता है.
रेमो की पत्नी लिजेल जन्म से केथौलिक हैं, मगर वो बॉर्डिंग स्कूल में रही हैं. उन्होंने शुरू से हर धर्म का पालन करना सीखा है.
📌 Kaynak
Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →