नोएडा में धूलभरी आंधी, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बारिश के भी आसार

📌 Diğer 📰 India 🕐 2 saat önce

Delhi-NCR Weather: एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब आगे बढ़ रहा है तो वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाएं और धूलभरी आंधी चल रही है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. नोएडा में भी तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी ने शहर में हलचल मचा दी है. मौसम के करवट लेने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है लेकिन धूलभरी आंधी की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो गई है, जिसने परेशानी भी बढ़ गई है.

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान की तरफ से चलीं तेज हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी आई है. दिल्ली के छतरपुर इलाके से आई लेटेस्ट तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि आसमान धूल से भरा हुआ है.

#WATCH | Delhi witnesses a change in weather, with duststorm being experienced in parts of the city. Latest visuals from Chhatarpur area. pic.twitter.com/ReKeOSOKV9

दोपहर करीब 3 बजे धूलभरी आंधी और तेज हवाओं के बीच सड़कों पर धूल का गुबार छाया है. तेज हवा के झोंकों में पेड़ हिल रहे हैं. धूलभरी आंधी की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम है.

मौसम विभाग के पू्र्वानुमान के मुताबिक, 23 जून को तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है.

#WATCH | An intense dustorm hits Delhi-NCR, bringing in a change in weather. Latest visuals from Noida Sector 49 in Uttar Pradesh. pic.twitter.com/6RHrUELSYp

दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में मॉनसून की बारिश में भले ही अभी देरी हो रही हो लेकिन बदलते मौसम ने गर्मी से राहत दी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाए रहने से मौसम बदला-बदला सा है.

#WATCH | A dustorm hits Delhi, bringing in a change in weather. Latest visuals around Barakhamba Road. pic.twitter.com/0nAXx4ER6P

IMD के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून आमतौर पर 27 जून के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार इसमें थोड़ी और देरी हो सकती है. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून की हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें गर्मी से राहत दे रही हैं. दिल्ली-एनसीआर में जुलाई के पहले हफ्ते में मॉनसून पहुंच सकता है.

📌 Kaynak

Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön