सोनम जैसी निकली सिया! मंगेतर को 350 फीट गहरी खाई में धकेल कर मार डाला

📌 Diğer 📰 India 🕐 3 saat önce

इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी मामले की गूंज के बीच पुणे के लोहागढ़ किले से सामने आई केतन अग्रवाल की मौत ने सनसनी फैला दी है. पहले इसे हादसा माना गया, लेकिन पुलिस जांच में मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर साजिश रचकर 350 फीट गहरी खाई में धक्का देने का आरोप सामने आया. अगले महीने शादी होनी थी, लेकिन अब मामला हत्या की जांच में बदल चुका है.

इंदौर सोनम रघुवंशी केस को लोग भूले भी नहीं थे कि महाराष्ट्र के पुणे जिले से भी ठीक उसी तरह का एक मामाला सामने आया है. अंतर सिर्फ इतना था कि सोनम शादी के बाद हनीमून पर पति को मारने का आरोप लगा लेकिन यहां शादी की तैयारियों के बीच बर्थडे मनाने के लिए पहाड़ पर ले जाकर 350 फीट गहरी खाई में ढकेल दिया. अचानक हुई मौत को पहले हादसा माना गया और फिर जांच ने पूरी कहानी को नए मोड़ पर ला खड़ा किया.

लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय केतन अग्रवाल की मौत को शुरुआत में एक दुर्घटना बताया गया था. कहा गया कि ट्रेकिंग के दौरान फोटो खींचते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह 350 फीट गहरी खाई में गिर गए. परिवार सदमे में था, लेकिन उसे यह तसल्ली थी कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था. मगर जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, तस्वीर बदलती चली गई. मोबाइल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया की पड़ताल और जांच के बाद पुलिस अब इस मामले को कथित हत्या की साजिश के रूप में देख रही है. जांच के केंद्र में केतन की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी नाम का युवक हैं.

केतन अग्रवाल की जिंदगी में यह समय खुशियों का था. परिवार के मुताबिक अगले महीने उनकी शादी होने वाली थी. घर में तैयारियां चल रही थीं. रिश्तेदारों को सूचनाएं दी जा रही थीं. भविष्य की योजनाएं बन रही थीं. जानकारी के अनुसार परिवार ने जयपुर में भव्य शादी की तैयारी की थी. एक पैलेस बुक किया गया था. मेहमानों के स्वागत और ठहरने की व्यवस्था की जा रही थी. हर कोई शादी का इंतजार कर रहा था. किसी ने नहीं सोचा था कि शादी की तैयारियों के बीच अचानक मौत की खबर आ जाएगी.

परिजनों के अनुसार केतन अपनी मंगेतर के जन्मदिन को लेकर भी बेहद उत्साहित थे. 19 जून को जन्मदिन था. उससे पहले और बाद के लिए कई योजनाएं बनाई गई थीं. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में जन्मदिन समारोह की तैयारी की गई थी. इसके लिए करीब 40 कमरे बुक किए गए थे. यानी एक तरफ शादी की तैयारियां थीं और दूसरी तरफ जन्मदिन का जश्न. लेकिन इन तैयारियों के बीच जो हुआ, उसने पूरे परिवार को तोड़ दिया.

परिवार के मुताबिक शादी से पहले केतन और सिया की बाली यात्रा भी तय थी. सभी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी थीं. टिकट और अन्य तैयारियां कर ली गई थीं. लेकिन यात्रा के दौरान अचानक सिया ने कथित तौर पर कहा कि उसका पासपोर्ट खो गया है. इसके बाद पूरी यात्रा रद्द करनी पड़ी. उस समय इसे एक सामान्य घटना माना गया, लेकिन बाद में जांच के दौरान यह घटनाक्रम भी चर्चा में आ गया. जांच अधिकारियों का दावा है कि जिस होटल में दोनों नाश्ते के लिए रुके थे, वहां सिया ने कथित तौर पर अपना पासपोर्ट फाड़कर फेंक दिया था. पुलिस इसी दावे की भी जांच कर रही है.

पुलिस जांच के अनुसार घटनाक्रम की शुरुआत 31 मई से जुड़ती है. बताया गया है कि उस दिन केतन अग्रवाल और सिया गोयल ट्रेकिंग के लिए लोहागढ़ किले गए थे. जांच में दावा किया गया है कि इसी दौरान कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनी. हालांकि इन दावों की पुष्टि अदालत की प्रक्रिया के बाद ही होगी, लेकिन पुलि

📌 Kaynak

Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön