फूटा AI का बबल, दक्षिण कोरिया का बाजार क्रैश, 20 मिनट तक ट्रेडिंग ठप
South Korea Stock Market Crash: मंगलवार का दुनियाभर के शेयर बाजारों के लिए 'अमंगल' साबित हो रहा है. साउथ कोरिया के स्टॉक मार्केट का तो बुरा हाल है और KOSPI इंडेक्स में 10 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है.
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा, तो वहीं निफ्टी 200 अंक के आसपास टूट गया. न सिर्फ Indian Stock Market, बल्कि एशियाई शेयर बाजारों में भी तेज गिरावट आई. इस बीच साउथ कोरिया के स्टॉक मार्केट का सबसे बुरा हाल रहा, जहां KOSPI इंडेक्स 10 फीसदी फिसल गया और शेयर बाजार में करीब 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग सस्पेंड करनी पड़ी.
देखते ही देखते क्रैश हुआ बाजार साउथ कोरिया के शेयर बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 के ट्रेडिंग शुरू होती है, जबकि इसकी क्लोजिंद दोपहर 12 बजे होती है. मंगलवार को दक्षिण कोरियाई बाजार का प्रमुख इंडेक्स KOSPI खुलने के कुछ ही देर बाद भरभराकर 8 फीसदी टूट गया, जिससे पूरे बाजार में सर्किट ब्रेकर एक्टिव हो गया.
साउथ कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में बीते कुछ महीनों से जारी तेजी अचानक बिकवाली में तब्दील हो गई. बुरी तरह टूटने के बाद जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा ये गिरावट बढ़ती चली गई. खबर लिखे जाने तक कोस्पी 10 फीसदी फिसलकर 8,200 लेवल पर आ गया.
20 मिनट नहीं हुआ कारोबार कोस्पी इंडेक्स में अचानक आई 8 फीसदी की गिरावट पर तत्काल एक्शन लेते हुए साउथ कोरिया एक्सचेंज ने 20 मिनट के लिए कारोबार को ही रोक दिया. इस अवधि के बाद जब शेयर मार्केट में कारोबार स्टार्ट हुआ, तो सुधार के बजाय नुकसान और अधिक बढ़ गया, इस बीच कोस्पी इंडेक्स 10 फीसदी फिसल गया.
बाजार को बिखरेने में इन शेयरों का रोल South Korea Stock Market में आई इस गिरावट में सबसे अहम रोल टॉप कंपनियों के शेयरों का रहा, जिनमें सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और एसके हाइनिक्स जैसे नाम शामिल हैं. जहां Samsung Electronics Share 10 फीसदी फिसल गया, तो वहीं दूसरी ओर SK Hynix Stock में 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई.
बाजार क्रैश होने के बड़े कारण अगर साउथ कोरिया के शेयर मार्केट में आए इस भूचाल के पीछे के कारणों की बात करें, तो एक्सपर्ट इंडेक्स के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली को वजह बताते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एआई (AI Stocks) और सेमीकंडक्टर शेयरों (Semiconductor Stocks) में हाई वैल्यूएशन का भी असर देखने को मिला है.
बता दें कि दक्षिण कोरिया में सैमसंग और एसके हाइनिक्स दो स्टॉक्स KOSPI का 52 प्रतिशत हिस्सा हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, AI बूम के चलते कोरियाई शेयर बाजार KOSPI इस साल अब तक 94.67% उछल चुका है, जबकि डॉलर के मुकाबले वॉन 6.5% कमजोर हुआ है. बीते करीब एक साल में 200 फीसदी का रिटर्न दे चुका था. लेकिन इस गिरावट को देखकर लगता है कि एआई का बुलबुला फूट गया है.
एक्सपर्ट्स को सता रही ये चिंता रॉयटर्स की रिपोर्ट में CLSA के चीफ इक्विटी स्ट्रेटिजिस्ट अलेक्जेंडर रेडमैन ने कहा कि मंगलवार की गिरावट बाजार की बढ़ती अस्थिरता को रेखांकित करती है, जिसके बारे में आलोचकों को चिंता है कि यह खतरनाक रूप से विस्तारित हो गया है. उन्होंने कहा कि बाजार में अस्थिरता चरम पर पहुंच गई है.
रेडमौन ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि खुदरा सेलर ही मुख्य भूमिका में हैं,
📌 Kaynak
Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →