सुबह नाश्ते में बनाएं बीकानेरी गेहूं दाल की खिचड़ी, स्वाद है लाजवाब

📌 Diğer 📰 India 🕐 3 saat önce

Bikaneri Gehun Dal Ki Khichdi Recipe: आपने अब तक कई तरह की खिचड़ी खाई होंगी लेकिन क्या कभी गेहूं और दाल से बनी बिकानेरी खिचड़ी ट्राई की है. अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर आसानी से बनने वाली बिकानेरी गेहूं-दाल की खिचड़ी रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को यह बेहद पसंद आएगी.

Bikaneri Gehun Dal Ki Khichdi Recipe: गर्मियों के मौसम में जब कुछ भारी या मसालेदार खाने का मन न हो तो खिचड़ी से बेहतर और हल्का भला क्या हो सकता है. लेकिन अगर आप हर बार वही नॉर्मल चावल-दाल की खिचड़ी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो राजस्थान के बीकानेर की गेहूं दाल की खिचड़ी आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है.

साबुत गेहूं और मूंग दाल से बनने वाली यह खिचड़ी पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है. दही, अचार या पापड़ के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. तो आइए जानते हैं कि बीकानेरी गेहूं दाल की खिचड़ी कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

1/2 कप साबुत गेहूं 3-4 टेबल स्पून पीली मूंग दाल 1 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ 1 साबुत लाल मिर्च 1/2 टी स्पून जीरा 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर एक चुटकी हींग घी (खाना पकाने के लिए) धनिया पत्ती (ऑप्शनल) नमक स्वादानुसार

📌 Kaynak

Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön