ओलंपिक में क्रिकेट टीमों के क्वालिफिकेशन सिस्टम को मंज़ूरी, भारतीय महिला टीम की जगह पक्की
इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट टूर्नामेंट्स के लिए क्वालिफ़िकेशन सिस्टम को मंज़ूरी दे दी है.
वेनेज़ुएला में भूकंप आने के पांच दिन बाद ला गुआइरा राज्य में 21 साल के एक युवक को मलबे से ज़िंदा निकाला गया है.
शख़्स को वेनेज़ुएला, मेक्सिको और अल साल्वाडोर की बचाव टीमों ने ज़िंदा बाहर निकाला है. यह जानकारी एल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने दी.
बचाए गए शख़्स का नाम आरोन लेवी कैंटिलो वर्गास है, जो काराबायेदा शहर में मलबे के नीचे ज़िंदा पाया गया. आरोन अब विशेष मेडिकल देखभाल में हैं.
वेनेज़ुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने बताया कि बचाव अभियान 43 घंटे चला, जबकि आरोन 106 घंटे तक फंसा रहा.
बुकेले ने पहले बताया था कि बचाव टीम और आरोन के बीच एक मृत व्यक्ति का शव था, जिससे बचाव अभियान में मुश्किल हुई.
अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति ने कहा कि बचावकर्मी अभी और ज़िंदगियां बचाने की उम्मीद में अपना काम जारी रखेंगे.
संबंधित स्टोरी: वेनेज़ुएला में भूकंप: तस्वीरों में दिखी भारी तबाही, लापता लोगों की तलाश में जुटे राहतकर्मी
📌 Kaynak
Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →