ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के बारे में उनके ससुर ने ये कहा
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के ससुर ग़ुलामअली हद्दाद आदिल ने कहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से उनका अपने दामाद से कोई संपर्क नहीं हुआ है.
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर में मंगलवार को एक ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से 14 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि पांच घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया, जिसमें 20 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, कमिश्नर मरियम ख़ान ने कहा है कि हादसे के समय इमारत में क़रीब 35 बच्चे मौजूद थे. घायलों में एक शिक्षक भी शामिल हैं.
वहीं, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने इस घटना पर पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी है. अब तक पुलिस ने मकान मालिक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है.
डीआईजी ऑपरेशंस फ़ैसल कमरान के अनुसार, मामले से जुड़े सभी सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं ताकि हादसे के कारण और ज़िम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके.
उन्होंने कहा, "मामले में क़ानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी."
📌 Kaynak
Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →