डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद क्रिप्टो से एक अरब डॉलर से अधिक रक़म बनाई

📌 Diğer 📰 India 🕐 2 saat önce
डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद क्रिप्टो से एक अरब डॉलर से अधिक रक़म बनाई

राष्ट्रपति ट्रंप की क्रिप्टो से होने वाली कमाई, उनके रियल एस्टेट कारोबार और ट्रंप थीम वाले उत्पादों से होने वाली आय से कहीं अधिक है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 के लिए अपनी अनिवार्य वित्तीय घोषणा (फ़ाइनेंशियल डिस्क्लोज़र) में बताया है कि उन्होंने पिछले साल क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कारोबार से एक अरब डॉलर से अधिक की कमाई की.

927 पन्नों की इस वित्तीय घोषणा में उन्होंने बताया कि 'ट्रंप मीम कॉइन' से उन्हें 63.5 करोड़ डॉलर की रॉयल्टी मिली. यह कॉइन उनके राष्ट्रपति पद संभालने से कुछ दिन पहले लॉन्च किया गया था, लेकिन उसके बाद इसकी क़ीमत में भारी गिरावट आई है.

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल नाम की एक क्रिप्टोकरेंसी कंपनी से उन्हें 50 करोड़ डॉलर से अधिक की आय हुई.

इस कंपनी की स्थापना उनके बेटों और उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ के बच्चों ने की थी.

ट्रंप ने रियल एस्टेट और ट्रंप ब्रांड से जुड़े सामानों की बिक्री से भी करोड़ों डॉलर की कमाई की.

हालांकि, व्हाइट हाउस ने इन आरोपों से इनकार किया कि ट्रंप राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल निजी मुनाफ़े के लिए कर रहे हैं.

ट्रंप की ताज़ा वित्तीय घोषणा में दिखाई गई कमाई पिछले वर्ष की तुलना में काफ़ी अधिक है.

2024 की वित्तीय घोषणा में ट्रंप ने 60 करोड़ डॉलर से अधिक की आय बताई थी.

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

लेकिन व्हाइट हाउस ने एक बार फिर कहा कि इसमें किसी तरह का हितों का टकराव नहीं है.

व्हाइट हाउस ने बार-बार कहा है कि ट्रंप ने अपने कारोबार को एक ट्रस्ट में रखा हुआ है, जिसका प्रबंधन उनके बेटे करते हैं.

व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव एना केली ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने गर्व के साथ अमेरिका को "दुनिया की क्रिप्टो राजधानी" बनाया है.

उन्होंने बयान में कहा, "न तो राष्ट्रपति और न ही उनके परिवार ने कभी हितों का टकराव किया है और न ही कभी करेंगे."

उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप और उनका प्रशासन जो भी कदम उठाते हैं, वे अमेरिकी जनता के सर्वोत्तम हित में होते हैं. इसके विपरीत दावा करने वाले तथाकथित पत्रकार वही पुरानी और झूठी कहानी दोहरा रहे हैं, जिसे डेमोक्रेटिक पार्टी और पारंपरिक मीडिया पिछले एक दशक से फैलाते आ रहे हैं."

खुद राष्ट्रपति ट्रंप भी कह चुके हैं कि उन पर संघीय स्तर के हितों के टकराव से जुड़े क़ानून लागू नहीं होते.

2021 में उन्होंने बिटकॉइन को "धोखाधड़ी (स्कैम)" और "भविष्य की एक बड़ी आपदा" बताया था.

लेकिन तीन साल बाद राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि वह अमेरिका को "पृथ्वी की क्रिप्टो राजधानी" बनाना चाहते हैं.

पिछले साल व्हाइट हाउस लौटने के बाद उनके शुरुआती फ़ैसलों में से एक क्रिप्टो उद्योग के "ज़िम्मेदाराना विकास को समर्थन" देने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करना था.

जॉर्ज डब्ल्यू बुश के राष्ट्रपति कार्यकाल में व्हाइट हाउस के मुख्य नैतिकता वकील रहे रिचर्ड पेंटर ने बीबीसी से कहा कि ट्रंप का क्रिप्टो से 1 अरब डॉलर कमाना "असाधारण" है.

रेमंड जेम्स वेल्थ मैनेजमेंट में निजी ग्राहकों के निदेशक विल वॉकर-अर्नॉट ने कहा, "पैसा कमाने के मामले में ट्रंप का तरीक़ा पिछले राष्ट्र

📌 Kaynak

Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön