'35 करोड़ की पेशकश की गई': क्या तमिलनाडु में विजय के विधायक को ख़रीदने की कोशिश हुई?

📌 Diğer 📰 India 🕐 2 saat önce
'35 करोड़ की पेशकश की गई': क्या तमिलनाडु में विजय के विधायक को ख़रीदने की कोशिश हुई?

तमिलनाडु पुलिस ने विजय सरकार को अस्थिर करने के मक़सद से कथित होर्स ट्रेडिंग के मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.

तमिलनाडु पुलिस ने विजय सरकार को अस्थिर करने के मक़सद से कथित होर्स ट्रेडिंग के मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है.

ये कार्रवाई उथंगरई विधानसभा सीट से टीवीके विधायक एन इलैयाराजा की शिकायत के बाद की गई है.

विधायक का दावा है कि विधानसभा के स्पीकर के ख़िलाफ़ एक प्रस्ताव में वोट करने के लिए उन्हें 35 करोड़ रुपये की पेशकश की गई.

टीवीके का दावा है कि गिरफ़्तार लोगों का संपर्क डीएमके के वरिष्ठ नेता सेंथिल बालाजी और उनके भाई अशोक कुमार से था. वहीं डीएमके ने इन आरोपों को निराधार बताया है.

इस मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायाधीश ने उन्हें 15 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

कृष्णागिरी ज़िले के उथंगरई निर्वाचन क्षेत्र के विधायक इलैयाराजा ने 29 तारीख को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत में उन्होंने कहा कि "कुछ दिन पहले, थिरुनावुक्करासु नाम के शख़्स ने कॉल कर कहा था कि वह इंडियन पॉलिटिकल डेमोक्रेटिक स्ट्रैटेजीज़ (आईपीडीएस) नामक एक पोलिंग कंपनी चलाते हैं और एक प्रमुख पार्टी के कुछ लोगों की ओर से वो मुझसे मिलना चाहते थे."

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

उन्होंने शिकायत में कहा कि उन्होंने फ़ोन काट दिया था लेकिन उन्होंने उनसे दोबारा संपर्क किया और कहा कि वे स्पीकर के ख़िलाफ़ प्रस्ताव में उनके हिसाब से वोट करें.

विधायक ने यह भी दावा किया कि उनकी मांगों को पूरा करने के लिए उन्हें 35 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी. इलैयाराजा ने शिकायत में कहा, "मैंने उन्हें साफ़-साफ़ कह दिया है कि वे मुझसे अब और बात न करें."

इलैयाराजा ने बताया कि उन्हें धमकी दी गई कि अगर वो यह बात सार्वजनिक करते हैं, तो उन्हें और उनके परिवार को इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

इलैयाराजा ने शिकायत में कहा, "उन लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जानी चाहिए जिन्होंने जनता द्वारा चुने गए एक लोक सेवक को सार्वजनिक सेवा न करने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की, उनकी बातों से सहमत होने के लिए मजबूर किया और मेरे परिवार को धमकी दी."

शिकायत के आधार पर चेन्नई के थिरुनावुक्करासु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उन्हें इस घटना में संलिप्त माना जा रहा है. पुलिस ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा है कि त्रिची के नरेश और चेन्नई के त्यागराजन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक़, जांच के दौरान डीएमके के पूर्व मंत्री और वर्तमान कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा सदस्य सेंथिल बालाजी के भाई अशोक कुमार से चेन्नई में नरेश ने मुलाकात की थी.

पुलिस का कहना है कि थिरुनावुक्करासु सेंथिल बालाजी और अशोक कुमार की सलाह पर शिकायतकर्ता इलैयाराजा से संपर्क कर रहा था

बीबीसी तमिल ने विधायक इलैयाराजा से बात की, जिन्होंने रिश्वत दिए जाने की शिकायत की थी.

उन्होंने कहा, "मैंने शिकायत में सब कुछ बता दिया है. उन्होंने मुझे मेरे मोबाइल फ़ोन पर कॉल किया. उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह मुझे सही नहीं लगा."

उन्होंने कहा, "उन्होंने किसी

📌 Kaynak

Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön