वैभव सूर्यवंशी को क्या आज मिलेगा मौक़ा, तोड़ पाएंगे सचिन के डेब्यू का रिकॉर्ड

📌 Diğer 📰 India 🕐 2 saat önce
वैभव सूर्यवंशी को क्या आज मिलेगा मौक़ा, तोड़ पाएंगे सचिन के डेब्यू का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 मैच में सबसे ज़्यादा निगाहें जिस शख़्स पर हैं वो 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी हैं. आयरलैंड के साथ पिछले दो टी-20 मैचों में उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई थी.

आयरलैंड सिरीज़ के बाद इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 मैच में भारत के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह नहीं मिली है.

आयरलैंड के ख़िलाफ़ दो टी-20 मैचों की सिरीज़ में 2-0 से मिली हार के बाद इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टी-20 सिरीज़ की शुरुआत हो चुकी है.

पहला टी-20 मैच चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला जा रहा है और दोनों ही टीमों को अपनी पिछली सिरीज़ में हार का सामना करना पड़ा है.

इंग्लैंड को जहां न्यूज़ीलैंड ने टेस्ट सिरीज़ में हराया वहीं भारत को आयरलैंड ने टी-20 सिरीज़ में हराया था. इसके अलावा इंग्लैंड को अचानक टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट का सामना करना पड़ा.

हालांकि, इंग्लैंड टी-20 सिरीज़ में सबसे ज़्यादा निगाहें जिस शख़्स पर हैं वो 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी हैं. आयरलैंड के साथ पिछले दो टी-20 मैचों में उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई थी.

पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम इस तरह है: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

मैच से पहले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने माना था कि भारत के पहले से मज़बूत और तय शीर्ष क्रम में वैभव सूर्यवंशी को जगह देना आसान नहीं होगा.

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पहले टी-20 मैच में इस किशोर खिलाड़ी को डेब्यू कराने की वकालत की थी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, गावस्कर का मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में बिताया गया समय उनके लिए काफ़ी उपयोगी रहा है और वह इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच मैचों की टी-20 सिरीज़ में सरप्राइज़ पैकेज साबित हो सकते हैं.

सोनी स्पोर्ट्स से गावस्कर ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि वह पहला मैच खेलें, क्योंकि यह नई सिरीज़ की शुरुआत होगी और वह टीम को तेज़ शुरुआत दिला सकते हैं. आयरलैंड के ख़िलाफ़ सिरीज़ हारने के बाद वापसी का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता."

उन्होंने कहा, "उन्हें टीम में फिट करना आसान नहीं होगा, क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है. आप ऐसी ओपनिंग साझेदारी को तोड़ना नहीं चाहेंगे जिसने लगातार अच्छे नतीजे दिए हैं."

गावस्कर के मुताबिक़, सूर्यवंशी की सबसे बड़ी ताक़त यह है कि इंग्लैंड की टीम ने उन्हें अभी तक क़रीब से नहीं देखा है, जबकि बाकी भारतीय बल्लेबाज़ों के खेल का अंदाज़ा उन्हें आयरलैंड सिरीज़ से मिल चुका है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने कहा थाकि वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है क्योंकि अभी 5 मैच हैं.

जोस बटलर ने कहा, "मैंने अपने गेंदबाज़ों से कहा कि अगर वह खेलता है, तो शायद वह अपनी पहली ही गेंद पर छक्का मारने की कोशिश करेगा, इसलिए उन्हें एक प्लान के साथ तैयार रहना चाहिए. वह पहले ही जसप्रीत बुमराह, पैट कमिन्स और जोश हेज़लवुड जैसे गेंदबाज़ों का सामना कर चुका है, इसलिए हमें पता है कि वह निडर है."

वहीं इंग्लैंड टी-2

📌 Kaynak

Bu haber XML kaynağından derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
📱
News AI World — Mobil uygulama
Bu haberleri 45 dilde, anlık çeviriyle cebinde. Erken erişim için Gmail adresini bırak.
← Tüm haberlere dön