पटना कोचिंग सेंटर फ़ायरिंग: ख़ान सर के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज

📌 Diğer 📰 BBC Hindi 🕐 2 saat önce
पटना कोचिंग सेंटर फ़ायरिंग: ख़ान सर के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज

पटना में मंगलवार रात को शिक्षक और यूट्यूबर ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग हुई. बिहार पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

पटना में ख़ान सर कोचिंग सेंटर के बाहर फ़ायरिंग के मामले में फै़ज़ल ख़ान उर्फ़ ख़ान सर पर कदमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज हुई है.

बीबीसी संवाददाता सीटू तिवारी के मुताबिक़ कदमकुआं थाने में दर्ज़ एफआईआर में लिखा है कि फै़ज़ल ख़ान ने अपने बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह से कहा, " फ़ायर करो जो होगा मैं समझ लूंगा."

इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में कोचिंग (ख़ान ग्लोबल स्टडीज) के ही दो बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह को गिरफ़्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा था.

पटना टाउन डीएसपी ( मध्य) कार्यालय की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, " घटना से संबंधित मिले एक वीडियो में ख़ान ग्लोबल स्टडीज से जुड़े दो बॉडीगार्ड हवाई फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसमें इस्तेमाल हथियार को जब्त करके एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है."

मंगलवार रात को शिक्षक और यूट्यूबर ख़ान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर ये पर फ़ायरिंग हुई.

इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हमले में एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हुआ है.

बुधवार सुबह ख़ान सर की कोचिंग के बाहर छात्रों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पटना एसपी सिटी ने कहा था कि इस घटना में शामिल 10 से 12 संदिग्धों की पहचान कर ली गई है.

पटना पुलिस ने मंगलवार देर रात बयान जारी कर बताया है कि ख़ान ग्लोबल स्टडीज़ कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों के ईंट-पथराव और तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में ख़बर मिली थी.

पहले बयान में कहा गया था, "घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फ़ुटेज से पता चला है कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान, पटना से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया है. और सीसीटीवी फ़ुटेज से फ़ायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है."

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, जिस समय यह हमला हुआ उस समय कोचिंग में क्लासेज़ ख़त्म हो चुकी थीं.

घटना की ख़बर मिलने के बाद पटना एसएसपी, डीएसपी समेत पुलिस की कई टीमें कोचिंग सेंटर पर पहुंच गईं.

एसपी कार्तिकेय शर्मा ने एएनआई से कहा, "इस हमले में गार्ड के घायल होने की ख़बर है. इस मामले में गार्ड और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है. घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है."

एसपी सिटी दीक्षा ने कहा कि अब तक 10 से 12 लोगों की पहचान की जा चुकी है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, "इसमें शामिल लोग सड़क के दूसरी ओर स्थित कोचिंग सेंटर से जुड़े हुए हो सकते हैं. फ़िलहाल सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है. औपचारिक शिकायतें दर्ज की जा रही हैं और आगे की प्रक्रिया जारी है."

उन्होंने बताया, "सभी वीडियो फ़ुटेज की गहन जांच की जा रही है और हर पहलू का सत्यापन किया जा रहा है. हमें सूचना मिली है कि एक व्यक्ति घायल हुआ है. उसका फ़िलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीसीटीवी फ़ुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है. "

इससे पहले पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा था, "जो भ

📌 Kaynak

Bu özet BBC Hindi kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön