राहुल गांधी के 'आर्थिक सुनामी' और मोदी सरकार के भविष्य वाले बयान पर मचा सियासी घमासान
राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार को लेकर कुछ ऐसे दावे किए, जिसकी वजह से बीजेपी के नेता उन्हें निशाना बना रहे हैं. राहुल गांधी ने चेतावनी दी है कि देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है. ऐसे में सवाल है कि देश की अर्थव्यवस्था और आर्थिक हालात को लेकर विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं?
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयानों के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार उन पर हमलावर है.
राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार को लेकर कुछ ऐसे दावे किए, जिसकी वजह से बीजेपी के नेता उन्हें निशाना बना रहे हैं.
राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में एक तरफ़ 'भयंकर आर्थिक सुनामी' आ रही है, वहीं दूसरी तरफ़ 'संस्थागत विद्रोह' हो रहा है. उनका कहना है कि मोदी सरकार ने जो 'कंट्रोल्ड सिस्टम' बनाया था, वह अब 'ढह रहा है'.
कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि अगले 'एक साल के भीतर' मोदी सरकार गिर जाएगी और नरेंद्र मोदी 'प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे'.
राहुल गांधी के इस दावे पर कई बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को 'अराजक' बताते हुए उन पर आरोप लगाया कि वह देश में 'लोकतांत्रिक संकट लाना चाहते' हैं.
वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, राहुल गांधी को देश की चिंता नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए.
बीजेपी नेताओं के तीख़े हमलों के बीच कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के बयान का बचाव किया.
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने सही आंकलन किया है कि 'आर्थिक सुनामी आएगी.' प्रमोद तिवारी का कहना है कि राहुल गांधी ने आर्थिक मोर्चे को लेकर जो कुछ कहा है वह स्थिति देश में दिखाई दे रही है.
वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर बुधवार को एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें राहुल गांधी मोदी सरकार को लेकर कई तरह के दावे करते सुने जा रहे हैं.
राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ़ देश में 'भयंकर आर्थिक सुनामी' आ रही है, वहीं दूसरी तरफ़ देश में 'संस्थागत विद्रोह' हो रहा है. उन्होंने इसके पीछे पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी को ज़िम्मेदार ठहराया.
राहुल गांधी ने कहा, "एक तरफ़ से भयंकर आर्थिक सुनामी आ रही है. क़ीमतें बढ़ रही हैं. ऐसा आर्थिक संकट आएगा हिन्दुस्तान में, जो आपने कभी नहीं देखा होगा. इसको अब कोई नहीं रोक सकता. दूसरी तरफ़, हिन्दुस्तान के सिस्टम के अंदर इंस्टिट्यूशनल रिवोल्ट (संस्थागत विद्रोह) हो रहा है."
उन्होंने दावा किया, "आप सोचते हैं कि चुनाव आयोग पूरी तरह से कंट्रोल्ड है. लेकिन वो तीन साल पहले पूरी तरह कंट्रोल में था. मुख्य चुनाव आयुक्त के मैसेज मेरे पास आ रहे हैं. इंटेलिजेंस सिस्टम के हेड, सीनियर ज्यूडिशियरी, सारे के सारे विद्रोह कर रहे हैं. जानकारी दे रहे हैं हमें."
"तो जो कंट्रोल का सिस्टम था वो अंदर से ढह रहा है. क्योंकि इन लोगों को दिख रहा है कि जनता का प्रेशर ऐसा भयंकर आएगा और अगर हम इस रास्ते पर चलते गए तो, हमारे लिए ख़तरा हो जाएगा."
राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें अंदर की सारी जानकारियां मिल रही हैं.
उन्होंने कहा, "मेरे पास जानकारियां आ रही हैं. सिस्टम मुझे जानकारी दे रहा ह
📌 Kaynak
Bu özet BBC Hindi kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →