बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई के साथ CUET की तैयारी कैसे करें?

📌 Diğer 📰 BBC Hindi 🕐 19.01.2026
बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई के साथ CUET की तैयारी कैसे करें?

बारहवीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स पर बोर्ड परीक्षा और फिर किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्ज़ाम CUET दोनों की तैयारी का दबाव होता है. मगर वे इन दोनों परीक्षाओं में अच्छे मार्क्स ला सकते हैं, बस ज़रूरत है सही रणनीति की.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET के रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी हो गए हैं. इनके जारी होते ही उन स्टूडेंट्स का काम बढ़ गया है, जो इन दिनों 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए थे.

एक तरफ़ बोर्ड परीक्षा की तैयारी करनी है, दूसरी तरफ़ सीयूईटी का भी ख़्याल रखना है, ऐसे में क्या पढ़ें, कैसे पढ़ें और किसे ज़्यादा प्राथमिकता दें, ऐसे सवाल परेशान कर सकते हैं. क्योंकि बोर्ड परीक्षा के बाद जो स्टूडेंट्स को आगे ले जाएगा, वो है सीयूईटी.

दिल्ली में रहने वालीं लीना फिलहाल प्री बोर्ड परीक्षा दे रही हैं, बोर्ड की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं और साथ ही सीयूईटी भी उनकी तैयारियों का हिस्सा है.

अब सवाल ये कि सीयूईटी है क्या, इसका पैटर्न कैसा होता है और इसकी तैयारी में लगे स्टूडेंट किस रणनीति के साथ अच्छा स्कोर कर सकते हैं?

करियर कनेक्ट सिरीज़ की इस कड़ी में ऐसे लाखों स्टूडेंट्स की कुछ उलझनों को समझेंगे और एक्सपर्ट से जानेंगे कि इस परीक्षा के लिए सही रणनीति क्या हो सकती है.

देश भर के अलग-अलग केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राज्य की, प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाख़िले के लिए जो एंट्रेंस टेस्ट होता है, उसे सीयूईटी कहते हैं. इसे हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करती है.

देश की 48 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 36 स्टेट यूनिवर्सिटी, 26 डीम्ड यूनिवर्सिटी और 113 प्राइवेट यूनिवर्सिटी इसका हिस्सा हैं.

इन 223 विश्वविद्यालयों के अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चरल रिसर्च, नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज़ यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ़ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी जैसे सात सरकारी इंस्टीट्यूट भी इसी स्कोर के ज़रिए अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स में दाख़िला देते हैं.

सीयूईटी को लेकर एनटीए की ओर से जो इंफ़ोर्मेशन बुलेटिन जारी किया गया है, उसके मुताबिक इस परीक्षा को देने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है. कोई भी कैंडिडेट जिसने 12वीं पास की हो, वो ये परीक्षा दे सकता है.

हालांकि, कैंडिडेट जिस यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट में दाख़िला चाहते हैं, वहां अगर कोई उम्र की सीमा तय है, तो एडमिशन उसी के हिसाब से होगा.

सीयूईटी, जेईई, कैट जैसे एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करवाने वाले संस्थान में पढ़ाने वाले अख़िलेश सिंह कहते हैं, "ऐसे तो इसके लिए उम्र की सीमा नहीं है और अगर किसी ने 12वीं के बाद एक साल ड्रॉप किया हो तो भी परीक्षा देने के लिए वो योग्य है, लेकिन अगर कोई 12वीं में रहते हुए इसकी तैयारी करता है तो उसके अच्छा स्कोर करने की संभावना ज़्यादा होती है, क्योंकि कॉम्पिटिशन साल दर साल बढ़ता ही जाता है."

जो स्टूडेंट तीन विषयों के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे उन्हें एक हज़ार रुपए फ़ीस देनी होगी. तीन विषय के बाद एडिशनल सब्जेक्ट एड करने पर प्रति विषय चार-चार सौ रुपये अतिरिक्त देने होंगे. आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए ये राशि कम है, जिसकी पूरी जानकारी सीयूईटी के इंफ़ोर्मेशन बुलेटिन में उपलब्ध है.

फिलहाल एनटीए ने कहा है कि ये परीक्षा इस साल 11 से

📌 Kaynak

Bu özet BBC Hindi kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön