ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना तो जवाब में अमेरिका ने क़ेशम द्वीप पर किया हमला
ईरान जा रहे तेल टैंकर पर अमेरिका के हमले के बाद आईआरजीसी ने दावा किया है कि जवाबी हमले में उसने अमेरिका के पांचवें बेड़े को निशाना बनाया है. इसके बाद अमेरिका ने क़ेशम द्वीप पर हमले किए हैं.
ईरानी रिवोल्यूशनरी गॉर्ड कोर (आईआरजीसी) ने बुधवार को कहा कि उसने देर रात अमेरिका की फ़िफ़्थ फ़्लीट और एक अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है.
आईआरजीसी का कहना है कि ये जवाबी हमला था, इससे पहले अमेरिका ने उनके टेलीकॉम एंटीना और ईरानी तेल टैंकर को निशाना बनाया था.
उधर, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा है कि उसने कई ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन को रोक कर उन्हें नष्ट कर दिया है.
बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, सेंटकॉम ने कहा कि उसने "पूरे क्षेत्र में हमले करने के ईरानी प्रयासों" के जवाब में क़ेशम द्वीप के कुछ ठिकानों पर आत्मरक्षा में हमले किए हैं.
दरअसल, इससे पहले अमेरिका ने दावा किया था कि उसने एक ख़ाली तेल टैंकर को निशाना बनाया था, जो ईरान की तरफ़ जा रहा था.
सेंटकॉम ने बताया कि एक अमेरिकी विमान ने बोत्सवाना के झंडे वाले एम/टी जहाज़ के इंजन रूम पर हेलफ़ायर मिसाइल दागी.
आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा, "हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि आक्रामकता की स्थिति में, प्रतिक्रिया अलग और अधिक गंभीर होगी और हमने उसी के अनुसार कार्रवाई की."
इस बीच सेंटकॉम ने अमेरिका की फ़िफ़्थ फ़्लीट पर हमले के दावे के ग़लत बताया है.
वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बयान में कहा है कि ईरान ने इलाक़े में स्थित पड़ोसी देशों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, लेकिन उनमें से कोई भी अपने टार्गेट तक नहीं पहुंचीं.
अमेरिका ने दावा किया कि कुवैत पर दागी गईं दो मिसाइलें अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही गिर गईं या रास्ते में ही नष्ट हो गईं और बहरीन पर दागी गईं तीन अन्य मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीनी हवाई रक्षा प्रणालियों द्वारा तुरंत रोक दिया गया.
सेंटकॉम की ओर से जारी बयान के अनुसार, "आईआरजीसी का दावा है कि उसने आज बहरीन में अमेरिकी 5वें बेड़े के मुख्यालय और क्षेत्र में स्थित एक अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया."
"अमेरिकी बलों पर ईरान के सभी हमले विफल रहे. अमेरिकी बल सतर्क हैं और ईरान की किसी भी अनुचित आक्रामक कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार हैं."
बीबीसी फ़ारसी के अनुसार, ईरानी सूत्रों ने दावा किया कि कुवैत में कम से कम तीन विस्फोट हुए और एक अमेरिकी पैट्रियट सिस्टम निष्क्रिय हो गया.
सेंटकॉम के बयान में यह भी कहा गया है कि "कुछ मिनट पहले, इलाक़े से गुज़र रहे नागरिक जहाज़ों पर ईरान की ओर से दागे गए तीन सुसाइड ड्रोन को सेंटकॉम बलों ने मार गिराया."
सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी सेना ने आत्मरक्षा में क़ेशम द्वीप पर स्थित एक ईरानी सैन्य ज़मीनी कंट्रोल स्टेशन को निशाना बनाया.
यह आईआरजीसी की रिपोर्ट से मेल खाता है, जिसमें क़ेशम द्वीप के दक्षिण में स्थित एक दूरसंचार टॉवर को निशाना बनाए जाने को अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर हमले का कारण बताया गया है.
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इन झड़पों में अमेरिकी सेना का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ.
अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा कि मौजूदा युद्धविराम के दौरान उसकी सेनाएं स
📌 Kaynak
Bu özet BBC Hindi kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →