ईरान से समझौते पर किन बातों को लेकर बंटे राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी के सांसद
अमेरिका के ईरान से समझौते की खबरों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप की पार्टी के सांसदों की राय आपस में बंटी हुई नज़र आ रही है.
रविवार को अमेरिका और ईरान के बीच किसी समझौते पर पहुंचने को लेकर काफी हलचल देखने को मिली.
रविवार को दिन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए. उन्होंने कहा कि 'शायद आज थोड़ी देर में और ख़बरें सामने आएंगी.'
लेकिन रात तक यह तस्वीर साफ हो गई कि फिलहाल दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा है कि ईरान के साथ समझौते की बातचीत चल रही है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों को समय लेकर सही तरीके से करना चाहिए.
ट्रंप ने ये भी साफ़ कर दिया कि ईरान को समझना होगा कि वह परमाणु हथियार नहीं बना सकता. वहीं उन्होंने अमेरिकी वार्ताकारों को निर्देश दिया है कि किसी भी समझौते में जल्दबाज़ी न करें.
इसी बीच, रविवार को ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बग़ाई ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में अमेरिका और ईरान के बीच रुख़ में नज़दीकी ज़रूर आई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अहम मुद्दों पर समझौता हो जाएगा.
रविवार को समझौते को लेकर जो बातें सामने आईं उन पर इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने भी प्रतिक्रिया दी और इसराइल की शर्तों के बारे में बताया.
उन्होंने कहा, "किसी भी अंतिम समझौते में 'परमाणु ख़तरे को हटाना ज़रूरी है' और उनकी नीति यही है कि 'ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे.'"
बीबीसी को एक वरिष्ठ इसराइली अधिकारी ने बताया कि नेतन्याहू ने यह भी ज़ोर दिया कि इसराइल 'हर क्षेत्र में ख़तरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की स्वतंत्रता बनाए रखेगा', जिसमें लेबनान भी शामिल है.
वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.
रविवार को समझौते की ख़बरों पर राष्ट्रपति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसद भी प्रतिक्रिया देते हुए नज़र आए. लेकिन उनकी राय आपस में बंटी हुई भी दिखी.
सीनेटर टेड क्रूज़ ने कहा कि वह समझौते की संभावित शर्तों को लेकर 'गंभीर रूप से चिंतित' हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ट्रंप का ईरान पर हमला करना 'सही' था. उन्होंने कहा कि लेकिन अगर नतीजा यह हुआ कि ईरानी शासन को अरबों डॉलर मिलें, यूरेनियम संवर्धन और परमाणु हथियार बनाने की क्षमता मिले और होर्मुज़ स्ट्रेट पर नियंत्रण हो जाए, तो यह 'विनाशकारी गलती' होगी.
हालांकि ये बताना ज़रूरी है कि अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है और बीबीसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि संभावित समझौते में क्या-क्या शामिल हो सकता है.
कांग्रेसमैन थॉमस मैसी ने एनबीसी को बताया कि अगर सीनेटर लिंडसे ग्राहम और टेड क्रूज़ इसका विरोध कर रहे हैं, तो यह शायद 'काफी अच्छा समझौता' है.
मैसी ने पिछले साल एक प्रस्ताव पेश किया था जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस की मंजूरी के बिना अमेरिका ईरान पर सैन्य कार्रवाई नहीं कर सकता.
सीनेटर थॉम टिलिस ने कहा कि संभावित समझौते पर हो रही बातें 'समझ में नहीं आ रही हैं. उन्होंने पूछा, "क्यों यह सुझाव दिया जा रहा है कि 'हम ईरान में बचा हुआ न्यूक्लियर मटेरियल स्वीकार कर सकते हैं'
📌 Kaynak
Bu özet BBC Hindi kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →