ईरान जंग पर रुबियो ने दिए 'जल्द अच्छी ख़बर' के संकेत, ईरानी मीडिया ने कहा अमेरिका की ओर से 'अटकी' है बात

📌 Diğer 📰 BBC Hindi 🕐 24.05.2026
ईरान जंग पर रुबियो ने दिए 'जल्द अच्छी ख़बर' के संकेत, ईरानी मीडिया ने कहा अमेरिका की ओर से 'अटकी' है बात

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के साथ संभावित समझौते का संकेत दिया है. जबकि ईरानी मीडिया ने कहा है कि कुछ बिंदुओं पर अभी सहमति बनना बाकी है.

इमेज स्रोत, Julia Demaree Nikhinson / POOL / AFP via Getty Images

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के साथ संभावित समझौते का रविवार को संकेत देते हुए कहा है कि 'शायद आज थोड़ी देर में और ख़बरें सामने आएंगी.'

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बग़ाई ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में अमेरिका और ईरान के बीच रुख़ में नजदीकी ज़रूर आई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अहम मुद्दों पर समझौता हो जाएगा.

बातचीत को लेकर जारी सरगर्मी से संकेत मिल रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बन गई है.

हालांकि, देर शाम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत 'व्यवस्थित और रचनात्मक तरीके से' जारी है और उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को किसी भी समझौते में जल्दबाज़ी न करने का निर्देश दिया है.

उधर ईरान के सरकारी मीडिया की ओर से कहा गया है कि समझौता अमेरिका की ओर से लगाई गई पाबंदियों की वजह से 'अटका' हुआ है.

समझौते को लेकर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने इस बातचीत का स्वागत करते हुए बयान दिए हैं. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा समझौता होना चाहिए जिसमें होर्मुज़ स्ट्रेट पर बेरोकटोक आवाजाही की स्वतंत्रता हो.

यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने ही यह भी कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जा सकते.

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा कि उनका देश दुनिया को यह भरोसा दिलाने के लिए तैयार है कि वह परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं कर रहा है.

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के मुताबिक़, अमेरिका के साथ संभावित समझौते को लेकर 'एक या दो' मुद्दों पर अब भी मतभेद बने हुए हैं.

इसमें कहा गया है कि इन मुद्दों पर 'अमेरिका की तरफ़ से अड़चन' की वजह से मामला अभी अंतिम रूप नहीं ले पाया है.

वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.

भारत के दौरे पर आए रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "आने वाले कुछ घंटों में दुनिया को 'कम से कम (होर्मुज़) स्ट्रेट के मामले में' कुछ अच्छी ख़बर मिल सकती है."

हालांकि उन्होंने यह भी कहा, "हमें अभी कुछ और काम करना है. अच्छी ख़बर है, लेकिन अभी अंतिम ख़बर नहीं है."

रुबियो ने यह भी कहा कि ईरान कभी भी 'परमाणु हथियार नहीं रख सकता.' उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात को लेकर स्पष्ट रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि यह सोचना कि राष्ट्रपति ऐसे किसी समझौते पर सहमत होंगे जो परमाणु मुद्दे पर ईरान की स्थिति को और मजबूत कर दे, 'बेतुका' है.

प्रेस कॉंफ्रेंस में बीबीसी के टॉम बेटमैन ने 28 फ़रवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान में क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों की संख्या से जुड़ी रिपोर्टों पर जांच के बारे में पूछा.

इसके जवाब में रुबियो ने कहा कि वह 'सैन्य रणनीति पर बात नहीं करेंगे, क्योंकि यह मेरा विभाग नहीं है.'

उन्होंने कहा कि अमेरिका के लक्ष्य 'बहुत स्पष्ट' थे, जिनमें ईरान की नौसेना को नष्ट करना, उसकी

📌 Kaynak

Bu özet BBC Hindi kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön