यूक्रेन की महिला ने खाई हाजमोला, ऐसा था रिएक्शन कि हो गया वायरल

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 2 saat önce

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी महिला का हाजमोला खाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो का सबसे मजेदार पल, हाजमोला खाने के बाद उस महिला का रिएक्शन है. चलिए देखते हैं आखिर हाजमोला खाकर यूक्रेन की लड़की का क्या हाल हुआ?

इंटरनेट पर हर दिन हजारों वीडियो और शॉर्ट शेयर किए जाते हैं. इनमें से कुछ रील या क्लिप ऐसे होते हैं, जिन पर निगाहें टिक जाती है. कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई, जिसमें यूक्रेन की एक महिला हाजमोला का स्वाद चखती देखी गई.

हाजमोला भारत में एक पॉपुलर चटपटी और खट्टी-मीठी कैंडी है. भारत में शायद ही कोई ऐसा हो जिसने हाजमोला का स्वाद न चखा हो. एक भारतीय शख्स ने यूक्रेन की रहने वाली एक महिला को हाजमोला ऑफर किया और इसे खाने के बाद उसका रिएक्शन ऐसा था कि वीडियो तुरंत वायरल हो गया.

इंस्टाग्राम पर @veggmomo नाम के हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है कि कनाडा के किंगस्टन में यूक्रेन की एक लड़की ने हाजमोला ट्राय किया. इसे खाने के बाद उसका रिएक्शन कैसा था. इसे देखने के लिए रील को अंत तक देखें. क्योंकि, हाजमोला सिर्फ एक कैंडी नहीं है, बल्कि इसके हर बाइट में भारत में बिताए बचपन की याद जुड़ी है.

वीडियो में दिखाया जाता है कि एक यूक्रेनियन लड़की हाथ में हाजमोला के पैकेट का रील लिए खड़ी है. फिर उसमें से वह एक छोटा पैकेट तोड़ती है और पैकेट को फाड़ने की कोशिश करने लगती है. आखिरकार जब हाथ से पैकेट नहीं फटता है तो उसे दांत से काटकर, उससे हाजमोला निकालती है.

यह भी पढ़ें: महंगी ड्रेस ली, अच्छा वेन्यू लिया... महिला ने 48 लाख खर्च कर खुद से कर ली शादी

इसके बाद महिला हाजमोला की एक गोली मुंह में ले लेती है. कुछ देर तो महिला को हाजमोला के स्वाद को परखने में लेती है. फिर जैसे- जैसे हाजमोला मुंह में घुलता जाता है. महिला के चेहरे का एक्सप्रेशन भी बिगड़ता जाता है. तब महिला कहती है कि यह बहुत ही खट्टा है.

महिला हाजमोला खाते हुए अजीब- अजीब तरीके से मुंह बनाती दिखाई देती है. आखिरकार वह हाजमोला को पूरी तरह से खाने में विफल रहती है. क्योंकि, इस तरह की कैंडी का स्वाद शायद उसने पहले कभी नहीं चखा था. उसने बताया कि मेरे देश में इसे कोई पसंद नहीं करेगा. इसका स्वाद काफी खट्टा है. मुझे इसका स्वाद बहुत ही गंदा लगा.

यह भी पढ़ें: AIIMS हॉस्टल में रात 2 बजे क्या कर रहे थे लड़के? वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो पर काफी लोगों ने अपने रिएक्शंस दिए हैं. एक यूजर ने लिखा है कि हाजमोला को सिर्फ भारत के लोग ही पचा सकते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है - इसे हाजमोला के फायदे बताओ. एक अन्य यूजर ने लिखा है - इसे ग्रीन वाला हाजमोला खिलाता. एक ने कहा कि इसे थोड़ा मीठा वाला फ्लेवर खिलाते.

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön