रूस के आर्थिक मंच पर दुनिया की बड़ी ताकतों का जमावड़ा

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 2 saat önce

रूस में आयोजित SPIEF 2026 का आज सबसे महत्वपूर्ण दिन है. सेंट पीटर्सबर्ग में हो रहे इस वैश्विक आर्थिक मंच के मुख्य सत्र में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव और तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन शामिल होंगे. सत्र का संचालन इंडिया टुडे ग्रुप की गीता मोहन करेंगी.

Vladimir Putin Live Updates: व्राष्ट्रपति पुतिन ने कहा - व्यापार और वित्त का केंद्र बदल रहा है

Vladimir Putin Live Updates: राष्ट्रपति पुतिन ने कहा - BRICS ने G7 को पीछे छोड़ा

Vladimir Putin Live Updates: राष्ट्रपति पुतिन ने कहा - वैश्विक व्यापार और ब्रिक्स की बढ़ती ताकत

Vladimir Putin Live Updates: राष्ट्रपति पुतिन बोले- बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ती दुनिया

Vladimir Putin Live Updates: राष्ट्रपति पुतिन बोले- बदलाव सिर्फ चुनौती नहीं, अवसर भी

Vladimir Putin Live Updates: राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे देश

Putin SPIEF Speech Live: वैश्विक विकास की पुरानी व्यवस्था पर राष्ट्रपति पुतिन का सवाल

Putin SPIEF Speech Live: यूरोप की नीतियों पर राष्ट्रपति पुतिन का निशाना

Putin SPIEF Speech Live: व्लादिमीर पुतिन बोले- दुनिया एक नए बहुध्रुवीय दौर की ओर बढ़ रही है

Putin St Petersburg Forum: क्या दुनिया सिर्फ शक्ति संतुलन बदलते देख रही है?

SPIEF Plenary Session: बदलती वैश्विक व्यवस्था पर चर्चा की शुरुआत

Russia Economic Forum Live: रूस ने खुद को बताया वैश्विक स्थिरता की ताकत

रूस में सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम यानी SPIEF का आयोजन हो रहा है. दुनिया के सबसे प्रभावशाली आर्थिक मंचों में से एक है. यह फोरम 1997 से हर साल आयोजित होता है और 2006 से इसे रूसी राष्ट्रपति के संरक्षण में आयोजित किया जाता है. इस साल यानी 2026 में यह 29वां संस्करण है, जो 3 से 6 जून तक सेंट पीटर्सबर्ग के एक्सपोफोरम सेंटर में चल रहा है.

इस बार फोरम की थीम है, 'व्यावहारिक बातचीत: एक स्थिर भविष्य की ओर बढ़ने का रास्ता' यानी एक स्थिर भविष्य की ओर व्यावहारिक संवाद. 100 से अधिक देशों से करीब 20,000 प्रतिभागी इस फोरम में शामिल हो रहे हैं.

आज फोरम का सबसे महत्वपूर्ण दिन है. मुख्य प्लेनरी सेशन शुरू हो गया है, जिसमें एक साथ मंच पर कई लोग हैं.

और इस पूरे सेशन का संचालन कर रह रही हैं इंडिया टुडे ग्रुप की संवाददाता गीता मोहन. यह भारतीय मीडिया के लिए एक बड़ा मौका है क्योंकि इंडिया टुडे एकमात्र भारतीय न्यूज चैनल है जिसे इस 'ग्लोबल हाई टेबल' पर जगह मिली है.

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि विश्व बैंक और IMF के अनुमान भी यही बताते हैं कि BRICS देशों की आर्थिक वृद्धि G7 की तुलना में कहीं अधिक तेज रहेगी. G7 की अर्थव्यवस्थाएं जहां सालाना लगभग 1.1 प्रतिशत की दर से बढ़ेंगी, वहीं BRICS देशों की वृद्धि 4 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि निवेश और व्यापार स्वाभाविक रूप से वहीं जाते हैं जहां विकास की गति अधिक होती है. इसी कारण वैश्विक व्यापार और वित्त का केंद्र धीरे-धीरे बदल रहा है और यह प्रक्रिया आने वाले वर्षों तक जारी रहेगी.

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि नए विकास केंद्र अपनी विकास यात्रा खुद तय करना चाहते हैं. वे अधिक मूल्यवर्धन, अपने मानक और अपनी क्षमताएं विकसित करना चाहते हैं. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में वैश्विक GDP वृद्धि का

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön