फायरिंग मामले में खान सर पर FIR, गार्ड्स ने पुलिस को बताई पूरी कहानी
खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने खान सर उर्फ फैजल खान, उनके दो निजी गार्डों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. गिरफ्तार दोनों गार्डों ने पूछताछ में दावा किया है कि उन्होंने फैजल खान के आदेश पर भीड़ की ओर चार राउंड फायरिंग की थी. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर हुई फायरिंग के मामले में खान सर उर्फ फैजल खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस ने इस मामले में दर्ज FIR में फैजल खान का नाम शामिल किया है. उनके अलावा उनके दो निजी सुरक्षा गार्डों को भी नामजद किया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों गार्डों ने पूछताछ में दावा किया है कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही भीड़ की ओर गोली चलाई थी. यह मामला उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया पर फायरिंग का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं. वीडियो में दो युवक राइफल से फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे. वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की पड़ताल शुरू की.
कदमकुआं थाना के दरोगा अनिल कुमार के लिखित बयान पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है. FIR में खान सर उर्फ फैजल खान, उनके दो निजी बॉडीगार्ड और अन्य अज्ञात सहकर्मियों को आरोपी बनाया गया है. मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 तथा आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों की जांच के लिए पुलिस अधिकारी खान ग्लोबल एकेडमी पहुंचे. वहां आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवक खान सर के निजी सुरक्षा गार्ड हैं और उन्होंने राइफल से कुल चार राउंड फायरिंग की थी. दोनों ने दो-दो राउंड गोली चलाई थी.
इसके बाद पुलिस खान ग्लोबल एकेडमी पहुंची और वहां के निदेशक खान सर से संपर्क किया. पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्तियों की पहचान कराई. पुलिस के अनुसार, खान सर ने बताया कि दोनों उनके निजी सुरक्षा गार्ड हैं और उनके पास लाइसेंसी राइफल है. उन्होंने यह भी बताया कि ये गार्ड नोएडा की एक सुरक्षा एजेंसी से लिए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, खान सर ने नोएडा की सिक्योरिटी एजेंसी से कुल 17 गार्ड हायर किए हुए हैं.
कुछ देर बाद दोनों सुरक्षा गार्ड अपने-अपने हथियारों के साथ एकेडमी पहुंचे. पुलिस ने उनका मिलान वायरल वीडियो और तस्वीरों से किया और पहचान सही पाई. इसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. पुलिस पूछताछ में दोनों गार्डों ने जो जानकारी दी, उसने मामले को और गंभीर बना दिया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि 2 जून 2026 की रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग उग्र होकर खान ग्लोबल एकेडमी के बाहर पहुंच गए थे. आरोप है कि भीड़ ने गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड चुनचुन के साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया. साथ ही गेट पर लगे बैनर को भी फाड़ दिया गया और काफी हंगामा किया गया.
गार्डों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान वे दोनों अपने-अपने हथियार लेकर खान सर के साथ बाहर आए. बाहर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और शोर-शराबा हो रहा था. इसी दौरान, गार्डों के अनुसार, खान सर उर्फ फैजल खान और उनके अन्य अज्ञात सहकर्मियों ने उनसे कहा कि देख क्या रहे हो, भीड़ पर अविलंब फायर करो, जो होगा मैं समझ लूंगा.
पुलिस दस्तावेजों के अनुसार, दोनों गार्डों ने दावा किया कि इस कथित आदेश के बाद उन्होंने अ
📌 Kaynak
Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →