हमने तुरंत खामी सुधारी? JEE डेटा लीक पर IIT रुड़की ने दी सफाई

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 2 saat önce

IIT रुड़की ने JEE एडवांस्ड परीक्षा के दौरान डेटा लीक और प्राइवेसी उल्लंघन के दावों को पूरी तरह गलत बताया है. 2 जून 2026 को तकनीकी बदलाव के दौरान क्लाउड स्टोरेज में मामूली गड़बड़ी हुई थी, जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया. संस्थान ने स्पष्ट किया कि कोई भी छात्र डेटा सुरक्षित है, कोई बड़ा डेटा डाउनलोड नहीं हुआ और परीक्षा परिणामों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा.

JEE (एडवांस्ड) परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के डेटा लीक और प्राइवेसी में सेंधमारी के दावे पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन हैं. सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर जो भी बातें फैलाई जा रही हैं, वे सच से कोसों दूर हैं और इसके जरिए महज अफवाह व गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है.

आखिर 2 जून को हुआ क्या था? IIT रुड़की के मुताबिक, 2 जून 2026 को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए कुछ तकनीकी बदलाव (टेक्न‍िकल इंटरवेंशंस) किए गए थे. इन बदलावों के दौरान क्लाउड स्टोरेज में बेहद मामूली और अस्थाई तकनीकी गड़बड़ी (Misconfiguration) हो गई थी.

इसी बीच एक एथिकल हैकर, मिस्टर रायलेन अनिल ने इस खामी को पकड़ा और रिपोर्ट किया कि वे इस डेटाबेस को एक्सेस कर पा रहे हैं. हालांकि, जैसे ही संस्थान को इसकी भनक लगी, बिना कोई वक्त गंवाए इस तकनीकी खामी को तुरंत ठीक कर दिया गया और डेटा का एक्सेस पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया.

क्या छात्रों का डेटा सुरक्षित है? संस्थान ने साफ किया है कि इस गड़बड़ी से किसी भी छात्र का नुकसान नहीं हुआ है, इसके पीछे की मुख्य वजहें निम्नलिखित हैं:

डेटा सुरक्षित था: प्रभावित क्लाउड स्टोरेज केवल 'रीड-ओनली' मोड में था. इसका मतलब है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति इस डेटा में कोई बदलाव या इसे डिलीट नहीं कर सकता था.

कोई बल्क डाउनलोड नहीं हुआ: जब क्लाउड के एक्सेस लॉग्स की जांच की गई, तो यह साफ हो गया कि कोई बड़ा डेटा डाउनलोड नहीं हुआ है. यह पहुंच कुल डेटा के महज 0.05% से भी कम हिस्से तक ही सीमित थी. गोपनीयता बरकरार: किसी भी छात्र की कोई संवेदनशील या निजी जानकारी लीक नहीं हुई है और न ही कोई मास-एक्सट्रैक्शन (बड़े पैमाने पर डेटा चोरी) हुआ है.

नतीजों पर शून्य असर: इस तकनीकी घटना का परीक्षा के नतीजों, छात्रों के मार्क्स, उनकी रैंक या कैटेगरी पर 0% असर पड़ा है.

संस्थान की अपील: IIT रुड़की, JEE (Advanced) और JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता, सुरक्षा और ईमानदारी को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस तकनीकी घटना को जानबूझकर गलत तरीके से पेश करना और परीक्षा प्रणाली पर जनता के भरोसे को ठेस पहुंचाना बेहद चिंताजनक है, ऐसी अफवाहों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए.

JEE (एडवांस्ड) की पूरी टीम सभी उम्मीदवारों को भरोसा दिलाती है कि वे IITs और IISc में दाखिले के लिए एक सुरक्षित और बेहतर एडमिशन प्रोसेस देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आईआईटी रुड़की ने अपने आधिकारिक 'एक्स' (ट्विटर) पोस्ट के जरिए उन दावों का खंडन किया है.

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön