महंगी ड्रेस ली, अच्छा वेन्यू लिया... महिला ने 48 लाख खर्च कर खुद से की शादी

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 3 saat önce

शादी के लिए आमूमन दो लगों यानी कपल की जरूरत होती है. इसके उलट इन दिनों एक ऐसी शादी चर्चा में है, जिसमें महिला ने खुद से शादी कर ली. उसने अंगूठी खरीदी, महंगे ड्रेस लिए,आलीशान वेन्यू बुक किया और फिर खुद से शादी कर ली.

शादी के लिए दूल्हा चाहिए, यह बात शायद दुनिया के ज्यादातर लोग मानते हैं. लेकिन एक महिला ने इस सोच को ही चुनौती दे दी. उसने महंगी शादी की ड्रेस खरीदी, हीरे की अंगूठी ली, खूबसूरत बीच पर समारोह रखा और फिर खुद से ही शादी कर ली. इस अनोखी शादी पर उसने करीब 48 लाख रुपये खर्च किए. अब उसकी कहानी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

स्पेन के इबीजा में रहने वाली 38 वर्षीय मॉडल और कंटेंट क्रिएटर बोनी लॉकेट ने खुद से शादी की है. उनका कहना है कि यह फैसला उन्होंने कई बार प्यार में धोखा मिलने और टूटे रिश्तों से उबरने के बाद लिया.

आखिर क्यों करनी पड़ी खुद से शादी? बोनी की लव लाइफ काफी मुश्किलों भरी रही. उन्होंने बताया कि वह लगातार ऐसे रिश्तों में रहीं, जहां उन्हें धोखा मिला. उनका अपने पति के साथ 11 साल पुराना रिश्ता था. दोनों ने साल 2023 में शादी भी की थी. लेकिन शादी के सिर्फ 9 महीने बाद उन्हें पता चला कि उनका पति शुरुआत से ही उन्हें धोखा दे रहा था.

इतना ही नहीं, जिस महिला के साथ उनके पति का संबंध था, वह बोनी की दुश्मन मानी जाती थी. यह सच जानने के बाद बोनी ने तुरंत रिश्ता खत्म कर दिया. लेकिन इसके बाद जिस दूसरे व्यक्ति के साथ उनका रिश्ता बना, उसने भी उन्हें धोखा दे दिया. लगातार मिले इन झटकों ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया.

आत्महत्या तक का आया था ख्याल बोनी बताती हैं कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने जिंदगी खत्म करने के बारे में सोचना शुरू कर दिया था. उनके मुताबिक, लगातार टूटते रिश्तों और एक करीबी रिश्तेदार की मौत ने उन्हें गहरे अवसाद में धकेल दिया था. हालांकि इस मुश्किल दौर में उनके दोस्तों, थेरेपी और उनके पालतू कुत्ते ने उन्हें संभालने में बड़ी भूमिका निभाई.धीरे-धीरे उन्होंने खुद को समझना शुरू किया और महसूस किया कि खुशी के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है.

ऐसे आया खुद से शादी का विचार कुछ महीने पहले सोशल मीडिया देखते समय बोनी की नजर एक पीले हीरे वाली अंगूठी पर पड़ी.उन्हें वह अंगूठी इतनी पसंद आई कि उन्होंने सोचा, किसी के देने का इंतजार क्यों किया जाए? उन्होंने करीब 27 हजार डॉलर (करीब 23 लाख रुपये) की अंगूठी खुद खरीद ली.

यह भी पढ़ें: किस्मत ऐसे चमकती है! इंडियन को विदेश में फ्री में मिली टिकट, लगी 52 करोड़ की लॉटरी

इसके बाद उन्हें अपनी पुरानी शादी की ड्रेस याद आई, जो कई सालों से सूटकेस में रखी हुई थी. यह डिजाइनर ड्रेस करीब 20 हजार डॉलर (करीब 17 लाख रुपये) की थी. तभी उनके मन में विचार आया कि क्यों न उसी ड्रेस को पहनकर खुद से शादी की जाए और पुरानी बुरी यादों को एक नए और सकारात्मक अनुभव में बदला जाए.

बीच पर हुआ खास समारोह 30 मई को इबीजा के खूबसूरत काला डी हॉर्ट बीच पर बोनी ने एक छोटा लेकिन खास समारोह आयोजित किया. इस समारोह में सिर्फ 8 मेहमान मौजूद थे. एक अधिकारी ने शादी की रस्म पूरी कराई और बोनी ने आईने में खुद को देखकर अपने लिए वचन पढ़े. उन्होंने खुद से वादा किया कि वह हमेशा खुद से प्यार करेंगी, अपनी खुशी का ध्यान रखेंगी और किसी दूसरे को खुश कर

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön