मैं बीमार हूं, जमानत दीजिए... CBI बोली- पैसे लेकर लीक किए सवाल
NEET पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. मनीषा के वकील ने उनकी मेडिकल स्थिति और सर्टिफाइड एजुकेशन काउंसलर होने का हवाला दिया है. CBI ने आरोप लगाया है कि मनीषा ने पेपर लीक करने में भूमिका निभाई और उनके खिलाफ छात्रों के बयान भी हैं.
NEET पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया. 9 जून को कोर्ट मनीषा वाघमारे की जमानत पर फैसला सुनाएगा.
मनीषा वाघमारे के वकील ने कहा कि वो सर्टिफाइड एजुकेशन काउंसलर है . उसे काउंसलिंग की फीस आती रहती है. CBI जिस एक एंट्री की बात कर रही वो मुझे करीब 3.50 लाख रुपए एक एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी के गिफ्ट डीड से आए. उसके खाते में कुछ इंक्रीमिनेटिंग नहीं है, जिसके आधार पर जेल में रखा जाए. उसके घर में CBI के लोगों ने दो बार सर्च किया लेकिन एक बार कोई कैश नहीं मिला.
वकील ने कहा कि वाघमारे 47 साल की महिला है जो वर्टिगो से जूझ रही. मनीषा ने कहा कि मेरे मेडिकल रिकॉर्ड को कोर्ट में रखा जाए कि कैसे मैं गंभीर शारीरिक बीमारियों से जूझ रहीं हूं. जेल से भी रिकॉर्ड मंगाया जा सकता है. सोमवार को भी जेल के हॉस्पिटल मे भर्ती तक कराना पड़ा. मनीषा ने कहा कि मुझे जमानत दी जाए जब उसकी पूछताछ के लिए जहां भी जरूरत होगी वो जांच में शामिल होंगी. उसके दो फोन CBI ने जमा कर लिए है.
कोर्ट ने कहा कि मेडिकल सम्बंधित परेशानियों से जुड़ी बात है उसे जमानत से जोड़ कर न देखें. जेल प्रशासन के पास सारी मेडिकल सुविधाएं हैं और वो पूरा ख्याल रख सकते हैं. अगर कोई और जरूरत है तो अलग से एप्लिकेशन लगाएं.
CBI ने मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि ये अपने आप को सर्टिफाइड एजुकेटर बता रही हैं लेकिन वो एक ब्यूटी पार्लर भी चलाती हैं. मनीषा को केमेस्ट्री, बायोलॉजी और फिजिक्स के सवालो को दिया गया जिसे उसने लोखंडे को दिए जो शुभम को मिले. ये पेपर के कई सवाल बच्चों को पैसे के बदले लीक करती थी. हमारे पास बच्चों के बयान हैं जिन्होंने कहा कि उन्होंने मनीषा वाघमारे को पैसे दिए. इस पर कोर्ट ने कहा कि एक सीबीआई द्वारा लिए स्टूडेंट्स के बयान को विस्तार से देखेगी. आखिर क्या CBI के पास ऐसे बयान हैं जो मनीषा के खिलाफ हैं.
📌 Kaynak
Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →