कॉम्प्रोमाइज पर अक्षरा-आम्रपाली ने बोला झूठ? भड़के खेसारी
खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी हसीनाओं पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वो झूठी हैं. कॉम्प्रोमाइज को लेकर झूठे दावे कर रही हैं.
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने इंडस्ट्री की पोल खोली है. उन्होंने अपने एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेसेज को आईना दिखाया है.
भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस पर खेसारी ने निशाना साधा है. कास्टिंग काउच को लेकर उन्होंने सभी के बयान पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
खेसारी से पूछा गया- क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है? इसका एक्टर ने दो टूक और सरल जवाब दिया.
वो कहते हैं- आप जिस भी हीरोइन से पूछेंगे कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज चलता है? कास्टिंग काउच चलता है? इसका वो हां में जवाब देंगी.
''कहेंगी कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच चलता है लेकिन मैंने नहीं किया है. मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ है. मैं अपने टैलेंट के दम पर आई हूं.''
''आज मेरे पास टैलेंट है, इसलिए मैं कहीं भी काम कर सकती हूं. लेकिन मेरा सवाल ये है कि ये कास्टिंग काउच फिर होता किसके साथ है?''
''सारी हीरोइनें तो आकर बोल देती हैं कि मेरे साथ कास्टिंग काउच नहीं हुआ है. जबकि गिन चुनकर भोजपुरी में 10 ही हीरोइनें हैं.''
''ये 10 की 10 यहीं बोलेंगी कि मेरे साथ कुछ भी गलत कभी नहीं हुआ है. मेरा सवाल है- तो भाई किसके साथ हुआ है गलत?''
उन्होंने भोजपुरी हीरोइनों को जमकर रोस्ट किया. कहा कि भोजपुरी हीरोइनें तो गीता की कसम भी झूठी खाएंगी. उसे भी धोखा दे देंगी.
📌 Kaynak
Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →