19 साल बाद सिंगर को मिली शोहरत, रहमान ने दिया ब्रेक

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 5 saat önce

‘इंडियन आइडल’ के तीसरे सीजन से देशभर में मशहूर होने वाली दिपाली सहाय को भी 19 साल के इंतजार के बाद बड़ा मौका मिल गया. उन्हें ए आर रहमान ने मैं वापस आऊंगा फिल्म में गाने का चांस दिया है.

इंडियन आइडल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसने कई लोगों की किस्मत चमकाई है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने शो जीता है या नहीं. अगर टैलेंट है, तो वो एक दिन दुनिया को दिख ही जाएगा.

‘इंडियन आइडल’ के तीसरे सीजन से देशभर में मशहूर होने वाली दिपाली सहाय को भी 19 साल के इंतजार के बाद बड़ा मौका मिल गया. उन्हें ए आर रहमान ने 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में गाने का चांस दिया है.

दिपाली ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करके म्यूजिक कंपोजर और इंडियन आइडल का शुक्रिया अदा किया है. 2007 में जब दिपाली इंडियन आइडल से बाहर हुईं तो उनका दिल टूट गया था.

उस वक्त मिनी माथुर ने उनसे कहा था कि दिपाली एक दिन पूरी दुनिया आपके गाने गुनगुनाएगी. इसके बाद दिपाली ने वहां से चली गईं. लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक दिन मिनी माथुर की बात सच हो जाएगी.

इम्तियाज अली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में ए आर रहमान ने उन्हें 'जैसे मेरे पास तू' गाना का गाने का मौका दिया. इंडियन आइडल के मंच पर रहमान ने इस गाने को अपना फेवरेट बताया. उन्होंने दिपाली के गाने को गाकर भी सुनाया.

जिस प्लेटफॉर्म से दिपाली बिना ट्रॉफी जीते निकली थीं, उसी मंच पर उनकी आवाज का गूंजना किसी चमत्कार से कम नहीं है. रहमान ने उनकी गायिकी की तारीफ भी की.

सोशल मीडिया पर पुराने और नए वीडियो का कोलाज बनाकर दिपाली लिखती हैं, मैं आपकी कितनी शुक्रगुजार हूं, इस एहसास को शब्दों में बताकर उसे न्याय नहीं किया जा सकता है.

मम्मी, पापा और दी, तुम तीनों के लिए क्या ही बोलें. मिनी माथुर उस दिन आपने जो भी कहा उसके लिए शुक्रिया. इसके बाद वो लिखती हैं कि इंडियन आइडल मुझे मौका देने के लिए शुक्रिया.

दिपाली कहती हैं कि इम्तियाज अली और इरशाद कामिल सर मेरी आवाज को अपनाने के लिए शुक्रिया. विपिन अनेजा मैं बहुत खुश हूं कि हम दोनों ने इसकी शुरुआत साथ की.

दिपाली पटना की रहने वाली हैं. जब उन्होंने इंडियन आइडल 3 के लिए ऑडिशन दिया था, उस वक्त वो 12वीं के एग्जाम दे रही थीं. दिपाली को IPS बनना था, लेकिन किस्मत उन्हें मुंबई ले आई.

दिपाली सिंगर होने के अवाला एक्ट्रेस भी हैं. उन्होंने कई शोज में काम किया है. दिपाली की शादी 'सा रे गा मा पा' के विनर रह चुके ऐश्वर्य निगम से हुई है. 19 साल के लंबे संघर्ष के बाद दिपाली अपने टैलेंट की वजह से सुर्खियों में आ चुकी हैं. एआर रहमान के साथ काम करना बताता है कि काम करते जाओ, फल खुद-ब-खुद मिल जाएगा.

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön