कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा, 'साथी कॉकरोचों-मिलते हैं कल, सबकी नज़रें हम पर हैं'

📌 Diğer 📰 BBC Hindi 🕐 3 saat önce
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा, 'साथी कॉकरोचों-मिलते हैं कल, सबकी नज़रें हम पर हैं'

कॉकरोच जनता पार्टी सोशल कैंपेन के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं. उन्होंने जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है.

व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंपेन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके छह जून की सुबह भारत पहुंचने वाले हैं.

इस बारे में उनकी पार्टी के एक्स हैंडल कॉकरोच इज़ बैक से पोस्ट किया गया, " 6 जून, सुबह 9 बजे- मिलते हैं कल, साथी कॉकरोचों. हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेकर रहेंगे."

"अब समय आ गया है कि इस छोटे-से मज़ाक को एक आंदोलन में बदल दिया जाए. दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्ण असहमति के साथ बड़ी संख्या में जुटने के लिए तैयार हो जाइए.

"लेकिन याद रखिए कि क्या करना है और क्या नहीं करना है. सबकी नज़रें हम पर हैं!"

इससे पहले अभिजीत दीपके ने कहा कि वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे. हालांकि ये साफ़ नहीं है कि वो दिल्ली पुलिस की अनुमति के बिना ये धरना प्रदर्शन कैसे होगा.

दीपके ने शुक्रवार सुबह को एक्स पर अपने भारत रवाना होने की जानकारी देते हुए कहा, "मैं अपने भविष्य को संविधान के हाथों छोड़ता हूं. जय भीम."

रवाना होने से पहले दीपके ने एक वीडियो संदेश में लोगों से दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में ना आने की अपील की क्योंकि इससे आम लोगों और सुरक्षा एजेंसियों को असुविधा हो सकती है.

उन्होंने बताया कि वह सीधे संसद मार्ग पुलिस थाने जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगेंगे.

दीपके ने कहा, "हम क़ानून का पालन करने वाले लोग हैं. इसलिए ध्यान रखें कि कोई भी किसी तरह की दिक़्कत पैदा करने की कोशिश न करने पाए."

इससे पहले ही गुरुवार को सीजेपी के प्रवक्ताओं ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था का समर्थन नहीं किया जाएगा.

इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा था, "अभिजीत दीपके छह जून को सुबह आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेंगे. उन्होंने वांगचुक समेत अपने समर्थकों से कहा है कि वो संसद मार्ग आएं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति की मांग करें."

सौरव दास ने कहा कि प्रदर्शन में सभी राजनीतिक दलों के लोगों का स्वागत है. उन्होंने कहा, "हम इस प्रदर्शन में सभी राजनीतिक दलों को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करते हैं."

सीजेपी की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि आंदोलन का मकसद लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखना है.

गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करती.

उन्होंने कहा, "हमने और अभिजीत दीपके ने शुरुआत से यह बात बार-बार कही है कि किसी भी प्रकार का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा. कॉकरोच जनता पार्टी और यह आंदोलन किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करता है."

रांका ने कहा कि सोशल मीडिया पर आंदोलन को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा, "हम देख रहे हैं कि कल से सोशल मीडिया पर कई अकाउंट्स से अफ़वाहें फैलाई जा रही हैं कि दिल्ली में यह होगा, वह होगा. हम साफ़ कर देना चाहते हैं कि कॉकर

📌 Kaynak

Bu özet BBC Hindi kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön