आ रहा 'Kuku' का आईपीओ, एम एस धोनी ने भी लगाया है पैसा!
MS Dhoni के निवेश वाली Kuku Tech अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है और इसके लिए सेबी के पास गोपनीय दस्तावेज जमा कराए हैं. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं.
ऑडियो प्लेटफॉर्म 'कुकु' का सब्सक्राइबर बेस जिस तेजी से बढ़ रहा है, स्टार्टअप अपने कारोबार का विस्तार करने पर फोकस कर रहा है. Kuku FM, के साथ ही शॉर्ट वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप Kuku Tv ऑपरेट करने वाली कुकु टेक लिमिटेड अब अपना आईपीओ (Kuku IPO) लाने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की ओर से मार्केट रेग्युलेटर सेबी के पास कॉन्फिडेंशियल रूप से दस्तावेज जमा कराए हैं. इसमें बताया गया कि कुकु आईपीओ के जरिए प्राइमरी मार्केट से 3500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
15000Cr वैल्यूएशन पाने का लक्ष्य पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कुकु टेक्नोलॉजीज ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं. इसमें अनुमान जाहिर करते हुए बताया गया कि कंपनी प्रस्तावित आईपीओ 2,500 से 3,500 करोड़ रुपये का हो सकता है. इसके जरिए कंपनी का टारगेट 15,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन हासिल करना है.
रिपोर्ट में बताया गया कि आईपीओ लाने और सेबी के पास दस्तावेज जमा कराने के संबंध में जब कंपनी से संपर्क किया गया, तो कुकू टेक्नोलॉजीज ने प्रस्तावित पेशकश पर टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया.
MS Dhoni ने किया है कुकु में निवेश! कुकु टेक में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी निवेश है. बीते मार्च महीने में आई रिपोर्ट के मुताबिक, न सिर्फ निवेश, बल्कि ऑडियो प्लेटफॉर्म कुकू के ब्रांड एंबेसडर के लिए भी एमएस धोनी ने एग्रीमेंट किया है. हालांकि, उन्होंने कितना निवेश किया है, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी.
Kuku Tech की शुरुआत साल 2018 में आईआईटी के पूर्व छात्रों ने मिलकर की थी. इनमें लाल चंद बिसु, विनोद कुमार मीना और विकास गोयल शामिल थे. इसके जरिए तैयार किए गए ऑडियो कंटेंट, माइक्रोड्रामा एंटरटेनमेंट को शानदार रिस्पांस मिला था. इसके बाद इस प्लेटफॉर्म ने Kuku TV को 2024 में लॉन्च कर दिया.
वित्त वर्ष 2026 में Kuku का रेवेन्यू 1,400 करोड़ रुपये के आसपास रहा है. जो पिछले साल के 240 करोड़ रुपये की तुलना में करीब सात गुना ज्यादा है. ये प्लेटफॉर्म हर महीने 150 से ज्यादा ओरिजिनल शो रिलीज करता है और इसके 20 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं. इस कंपनी के निवेशकों में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा Fundamentum Partnership, Krafton, Vertex Ventures, Granite Asia, IFC, Paramark, India Quotient और 3one4 Capital जैसे नाम शामिल हैं.
(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ में निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
📌 Kaynak
Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →