10 टीमें, 12 गिरफ्तारियां, फिर भी ओमकार लापता... धरने पर बैठे ग्रामीण

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 2 saat önce

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में ओमकार शूटआउट और कथित अपहरण मामले को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. घटना के पांच दिन बाद भी ओमकार का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए. धरना स्थल पर पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र में हुए चर्चित ओमकार शूटआउट और कथित अपहरण मामले को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. घटना के पांच दिन बाद भी ओमकार का कोई पता नहीं चलने से परिजन और ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है. इसी के चलते बड़ी संख्या में लोग बंथला-चिरौरी मार्ग पर धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.

धरने में शामिल लोगों का कहना है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद न तो ओमकार की बरामदगी हो सकी है और न ही मामले के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ पाए हैं. इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोग लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के होटल में हिंदू युवती की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, मुस्लिम युवक हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया. हालांकि इस दौरान माहौल कई बार गरमा गया और पुलिस तथा कुछ लोगों के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

जानकारी के मुताबिक, 30 मई को लोनी के खड़खड़ी रेलवे स्टेशन के पास गनौली गांव निवासी ओमकार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं. हमले में घायल होने के बाद ओमकार को लेकर जो घटनाक्रम सामने आया, उसने पूरे इलाके को हिला दिया.

परिजनों का आरोप है कि गोली लगने से घायल हुए ओमकार को आरोपी जबरन एक कार में डालकर अपने साथ ले गए थे. तभी से उसका कोई पता नहीं चल सका है. परिवार का दावा है कि यह केवल शूटआउट नहीं बल्कि सुनियोजित अपहरण का मामला है.

घटना के बाद से लगातार पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है. इसी वजह से ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है.

शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे गाजियाबाद ग्रामीण क्षेत्र के डीसीपी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. उन्होंने मामले में अब तक हुई कार्रवाई और चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन की जानकारी लोगों को दी.

इस दौरान कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया.

हालांकि, मौके पर मौजूद वरिष्ठ ग्रामीणों और जिम्मेदार लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया. इसके बाद धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा और प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें दोहराईं.

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच को प्राथमिकता पर रखा गया है. आरोपियों की तलाश और ओमकार की बरामदगी के लिए कुल 10 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं.

पुलिस का दावा है कि कार्रवाई के दौरान अब तक महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इसके अलावा मामले के मुख्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है.

इसके बावजूद वारदात में शामिल प्रमुख आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. यही वजह है कि लोगों के बीच पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं.

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön