ट्रंप के बयान के बाद एक्सपर्ट क्यों कह रहे हैं, 'मोदी से दोस्ती का हवाला देकर भारत पर बना रहे हैं दबाव'
भारत से ट्रेड डील पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद यह कहा जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी को अच्छा दोस्त कहते रहते हैं लेकिन टैरिफ़ लगाते समय ये भूल जाते हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वर्षोंं तक भारत अमेरिका का फ़ायदा उठाता रहा है लेकिन अब ठीक उल्टा हो रहा है और अमेरिका भारत से खूब पैसे बना रहा है.
ट्रंप का ये बयान 1 जून और 4 जून तक भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर चली बातचीत के बाद आया है.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के सवालों के जवाब देते हुए कहा भारत ने अमेरिका पर बहुत ज़्यादा टैरिफ़ लगाया और बदले में कुछ भी नहीं दिया.
एक समय अमेरिका ने भारत पर टैरिफ़ बढ़ाकर 50 फ़ीसदी कर दिया था.
मंगलवार को ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रे़ड डील पर चल रही बातचीत पर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि वर्षों के टैरिफ़ विवाद के बावजूद उनके पीएम नरेंद्र मोदी के साथ काफ़ी अच्छे संबंध हैं.
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी अच्छे दोस्त हैं और उम्मीद है कि ये रिश्ता बातचीत (ट्रेड डील) को 'फिनिश लाइन' पार करा देगा.
उन्होंने कहा कि टैरिफ़ को लेकर दोनों देशों के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि डील हो जाएगी.
दरअसल वो भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर चली रही बातचीत की ओर इशारा कर रहे थे.
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी पिछले दिनों कहा था कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर बात अंतिम दौर में है.
भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी कहा था कि ट्रेड डील पर बातचीत के सभी पहलुओं को सुलझा लिया गया है.
हालांकि इस बीच, अमेरिका के ट्रेड रिप्रेज़ेंटिव ने भारत समेत 60 देशों पर 10 से 12.5 फ़ीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ़ लगाने का प्रस्ताव देकर स्थिति पेचीदा कर दी है.
इन देशों पर जबरन मजदूरी के ज़रिये बनाए गए सामान को अमेरिका निर्यात करने का आरोप है.
भारत को 12.5 फ़ीसदी वाले अतिरिक्त टैरिफ़ वाले देशों की सूची में रखा गया है.
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से जब ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, "अमेरिका की एक टीम 1 जून से 4 जून तक भारत में बातचीत के लिए मौजूद थी. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बातचीत आगे भी जारी रहेगी और जिस अंतरिम व्यापार समझौते पर फिलहाल चर्चा चल रही है, उसे दोनों पक्ष अंतिम रूप दे देंगे.''
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर ट्रंप के बयान का हवाला देते हुए लिखा, ''ट्रंप ने एक बार फिर भारत को अपमानित किया है. अगर नाकाम विदेश नीति का कोई चेहरा होता तो ये यही होता.''
वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.
भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा,''भारत के ऊंचे टैरिफ़ केवल अमेरिका के लिए नहीं थे, और न ही अमेरिका के अपेक्षाकृत कम टैरिफ़ केवल भारत के लिए थे.
''यह धारणा बनाना कि भारत ने अमेरिकी निर्यात पर सिरे से 200 फ़ीसदी टैरिफ़ लगा रखा था, पूरी तरह भ्रामक है.''
''विडंबना यह है कि ट्रंप मानते हैं कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रक्षा के लिए ऊंचे टैरिफ़ लगाना एक अच्छा उपाय है, लेकिन भारत यदि अपनी अर्थव्यवस्था के कुछ अहम सेक्टरों की सुरक
📌 Kaynak
Bu özet BBC Hindi kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →