बिल भरने तक के नहीं थे पैसे, अलग हुए पेरेंट्स, खुश नहीं थीं दीया
दीया मिर्जा ने बताया कि सफलता और पैसा होने के बावजूद वो खुश नहीं थीं. साथ ही दीया ने अपने पेरेंट्स के तलाक पर बात की और बताया कि उनके माता-पिता के तलाक की एक वजह उनके पिता के मजबूत उसूल थे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा के पेरेंट्स का तलाक उनके फिल्मी करियर शुरू करने से पहले ही हो गया था. उन्होंने हाल ही में इसक वजह पर बात की और बताया कि उनपर इसका कैसा असर पड़ा. दीया ने साथ ही बताया कि कैसे करियर की शुरुआत में ही उन्होंने 2 साल का ब्रेक लिया था. क्योंकि वो सक्सेसफुल तो थीं लेकिन अपने काम से खुश नहीं थी.
दीया ने सोहा अली खान से बातचीत में अपने मन के राज खोल और कहा कि करियर के पीक पर ब्रेक लेना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने ये स्ट्रॉन्ग वैल्यू अपने पिता से सीखे हैं.
दीया ने बताया कि उनके माता-पिता के अलग होने की एक बड़ी वजह उनके पिता के सिद्धांत थे. उनके पिता अपने काम को लेकर बहुत साफ सोच रखते थे और हर प्रोजेक्ट सिर्फ पैसे के लिए नहीं लेते थे.
दीया ने कहा- मेरे माता-पिता के अलग होने की एक वजह ये भी थी कि मेरे पिता इस बात को लेकर बहुत क्लियर थे कि उन्हें किस तरह के प्रोजेक्ट करने हैं और किस तरह के नहीं. उन्होंने एक पुराना किस्सा याद करते हुए बताया कि उनके पिता इंडस्ट्रियल फेयर डिजाइनर थे. एक बार उन्हें एक फैक्ट्री का प्रोजेक्ट मिला, लेकिन बाद में पता चला कि वो फैक्ट्री पास की नदी में गंदा पानी और कचरा छोड़ रही है. ये जानने के बाद उन्होंने वो काम करने से इनकार कर दिया.
दीया ने कहा- मुझे याद है कि इस बात को लेकर मेरे माता-पिता के बीच काफी बड़ी बहस हुई थी.मेरी मां कह रही थीं कि घर के बिल भरने हैं, मेरी पढ़ाई का खर्च है और हमारे पास इतना ऑप्शन नहीं है कि हम काम को मना कर दें. लेकिन मेरे पिता ने कहा था कि हमारे पास हमेशा चुनाव करने का अधिकार होता है.
दीया का बचपन ऐसे घर में बीता जहां आम, अमरूद और चीकू के पेड़ थे. पेड़-पौधों और प्राकृतिक माहौल के बीच रहते हुए उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही प्रकृति की अहमियत को समझ लिया था. यही वजह है कि आगे चलकर पर्यावरण संरक्षण उनके जीवन और काम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया.
बातचीत के दौरान दिया ने अपने करियर के उस दौर के बारे में भी बताया जब सफलता मिलने के बावजूद वह खुश नहीं थीं. उन्होंने खुलासा किया कि महज 24 साल की उम्र में उन्होंने काम से दो साल का ब्रेक लेने का फैसला किया था.
दिया ने कहा- मैंने 2005 में काम से दूरी बना ली थी. उस समय मेरे करियर का सबसे अहम दौर माना जाता था, लेकिन मैंने दो साल का ब्रेक लिया. उन्होंने बताया कि उस वक्त उनके पास आर्थिक सुरक्षा थी, अपना घर था और करियर भी अच्छा चल रहा था. इसके बावजूद उन्हें अपने काम में खुशी महसूस नहीं हो रही थी.
📌 Kaynak
Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →