रेलवे के खाने में अब नहीं होगी कोई गड़बड़, क्या है IRCTC का नया AI सिस्टम?

🤖 Yapay Zeka 📰 AajTak (HI) 🕐 2 saat önce

ट्रेन में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर अक्सर शिकायतें सामने आती रहती है. कभी बासी और सड़े खाने को लेकर बवाल हो जाता है, तो कभी कोई कीड़ा या गंदगी खाने में मिल जाती है. इन समस्याओं से निपटने के लिए IRCTC ने एक बढ़िया तरीका खोज निकाला है.

भारतीय रेलवे में मिलने वाले खाने की क्वालिटी और सफाई को लेकर अक्सर शिकायतें सामने आती रही हैं. कभी खाने में गंदगी मिलने की बात होती है तो कभी किचन की साफ-सफाई पर सवाल उठते हैं. अब इन समस्याओं से निपटने के लिए IRCTC ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लिया है.

रेलवे का दावा है कि अब देशभर के 800 से ज्यादा बेस किचन पर AI कैमरे 24 घंटे नजर रखेंगे, ताकि यात्रियों तक साफ और बेहतर खाना पहुंच सके. अक्सर ट्रेन में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं. कभी इनमें कीड़े मिल जाते हैं, तो कभी गंदगी. इन समस्याओं से निपटने के लिए ही आईआरसीटीसी ने अपने सभी किचन की AI सपोर्टेड कैमरे से निगरानी करेगी. इससे यात्रियों को स्वच्छ और सेहतमंद खाना उपलब्ध हो सके.

IRCTC ने देशभर के 800 से अधिक किचन में करीब 2,400 AI-सक्षम कैमरे लगाए हैं. इन कैमरों को दिल्ली स्थित एक केंद्रीय 'वॉर रूम' से जोड़ा गया है, जहां से सभी किचनों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है. अगर कहीं कोई गड़बड़ी दिखती है तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देता है.

सबसे खास बात यह है कि ये कैमरे सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड नहीं करते, बल्कि AI की मदद से तस्वीरों और गतिविधियों का विश्लेषण भी करते हैं. उदाहरण के लिए, अगर कोई कर्मचारी हेयरनेट या ग्लव्स पहने बिना खाना बना रहा है तो सिस्टम उसे पहचान सकता है. इसी तरह किचन में सफाई ठीक से हो रही है या नहीं, फर्श की धुलाई हुई या नहीं, इन सभी चीजों पर AI नजर रखता है.

बाल तक को डिटेक्ट कर लेगा कैमरा AI सिस्टम केवल कर्मचारियों की निगरानी तक सीमित नहीं है. यह चूहे, तिलचट्टे, मक्खियां और अन्य कीटों की मौजूदगी भी पहचान सकता है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह तकनीक 7-8 मिलीमीटर तक के छोटे कीड़ों को भी पकड़ सकती है. जैसे ही कोई ऐसी समस्या सामने आती है, सिस्टम तुरंत एक शिकायत या अलर्ट टिकट जनरेट कर देता है, जिससे संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने का मौका मिल जाता है.

IRCTC के अनुसार, यह AI सिस्टम फिलहाल नौ प्रमुख प्रकार की गड़बड़ियों की पहचान करता है. इनमें हेयरनेट का इस्तेमाल, ग्लव्स पहनना, सफाई व्यवस्था, पोंछा लगाना और कीटों की मौजूदगी जैसी चीजें शामिल हैं. औसतन यह सिस्टम हर दिन सैकड़ों अलर्ट जारी करता है, जिससे छोटी-छोटी लापरवाहियां भी तुरंत पकड़ में आ जाती हैं.

यह भी पढ़ें: IRCTC एजेंट की कमाई का क्या है फॉर्मूला? एक टिकट पर इतनी इनकम

रेलवे नेटवर्क पर हर साल करोड़ों भोजन यात्रियों तक पहुंचाए जाते हैं. ऐसे में मैन्युअल निगरानी हर समय संभव नहीं होती. AI की मदद से अब निगरानी लगातार और ज्यादा प्रभावी तरीके से हो सकेगी. रेलवे को उम्मीद है कि इससे खाने की गुणवत्ता सुधरेगी, शिकायतें कम होंगी और यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा.

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön