कॉकरोच जनता पार्टी ने पीएम मोदी से की ये अपील, बताया अभिजीत दीपके क्या-क्या करेंगे?
कॉकरोच जनता पार्टी सोशल कैंपेन के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं. उन्होंने जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया है.
व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंपेन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके छह जून की सुबह भारत पहुंचने वाले हैं.
इस बारे में उनकी पार्टी के एक्स हैंडल 'कॉकरोच इज़ बैक' से एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें उनके कार्यक्रम की जानकारी दी गई.
इस वीडियो में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका नज़र आ रहे हैं.
वीडियो में सौरव दास ने कहा, "अभिजीत दीपके सुबह 8 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से वो अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे. आप सबसे अनुरोध है कि आप वहां पहुंचिए."
उन्होंने बताया कि वहां पुलिस से सहयोग और आंदोलन की अनुमति मांगी जाएगी.
सौरव दास ने आगे बताया कि क़ानून के दायरे में रहकर सारी प्रोसेस की जाएगी और फिर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से सभी जंतर-मंतर जाएंगे.
उन्होंने कहा, "हम बिलकुल शांतिपूर्ण तरीक़े से अपनी असहमति जताएंगे और लोकतांत्रिक तरीक़े से विरोध प्रदर्शन करेंगे."
सौरव दास ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों से अपील की कि वो शांति बनाए रखें और लोकतांत्रिक तरीक़े से ही विरोध करें.
वो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख़बरें जो दिनभर सुर्खियां बनीं.
वहीं आशुतोष रांका ने समर्थकों से अपील की कि वो अपने साथ तिरंगा झंडा, किताबें और फूल लेकर आएं साथ ही अपने परिवार को भी साथ लाएं.
साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री जी, आपके शिक्षा मंत्री नाकाबिल हैं. उनके कारण हमारी शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है. इतने पेपर लीक हुए हैं. करोड़ों बच्चे परेशान हैं. कई ने सुसाइड कर लिया है. मोदी जी, प्लीज़ धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कीजिए और लोकतंत्र में हमारा विश्वास कायम कीजिए."
पोस्ट किया गया, " 6 जून, सुबह 9 बजे- मिलते हैं कल, साथी कॉकरोचों. हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेकर रहेंगे."
"अब समय आ गया है कि इस छोटे-से मज़ाक को एक आंदोलन में बदल दिया जाए. दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्ण असहमति के साथ बड़ी संख्या में जुटने के लिए तैयार हो जाइए.
"लेकिन याद रखिए कि क्या करना है और क्या नहीं करना है. सबकी नज़रें हम पर हैं!"
इससे पहले अभिजीत दीपके ने कहा कि वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे. हालांकि ये साफ़ नहीं है कि वो दिल्ली पुलिस की अनुमति के बिना ये धरना प्रदर्शन कैसे होगा.
दीपके ने शुक्रवार सुबह को एक्स पर अपने भारत रवाना होने की जानकारी देते हुए कहा, "मैं अपने भविष्य को संविधान के हाथों छोड़ता हूं. जय भीम."
रवाना होने से पहले दीपके ने एक वीडियो संदेश में लोगों से दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में ना आने की अपील की क्योंकि इससे आम लोगों और सुरक्षा एजेंसियों को असुविधा हो सकती है.
उन्होंने बताया कि वह सीधे संसद मार्ग पुलिस थाने जाकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए अनुमति मांगेंगे.
दीपके ने कहा, "हम क़ानून का पालन करने वाले लोग हैं. इसलिए ध्यान रखें कि कोई भी किसी तरह की दिक़्कत
📌 Kaynak
Bu özet BBC Hindi kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →