फ्लॉप नहीं, भविष्य हैं साई सुदर्शन! गंभीर बोले- और मौके देने होंगे
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले कोच गौतम गंभीर ने साई सुदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया. गौतम गंभीर ने साई सुदर्शन का समर्थन किया और साफ किया कि सुदर्शन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. साई सुदर्शन का अब तक टेस्ट मैच का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है.
अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून 2026 से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की है कि साई सुदर्शन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे.
मैच से पहले कोच गौतम गंभीर ने साई सुदर्शन का पूरा समर्थन किया है. गंभीर का मानना है कि साई सुदर्शन को अभी टेस्ट क्रिकेट में पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं और उन्हें खुद को साबित करने के लिए और मौके मिलने चाहिए.
गंभीर ने कहा, 'साई सुदर्शन ने ज्यादातर मैच इंग्लैंड में खेले हैं और मेरा मानना है कि उसे उचित अवसर मिलना चाहिए. साई खराब फॉर्म में भी नहीं है. उसने आईपीएल में 722 रन बनाए हैं. अगर हम किसी खिलाड़ी को सिर्फ चार-पांच मैचों के आधार पर आंकेंगे तो कभी मजबूत टीम नहीं बना पाएंगे'.
यह भी पढ़ें: नंबर-3 पर साई सुदर्शन को मिलेगा लंबा मौका, कोच गौतम गंभीर ने बताए टीम इंडिया के प्लान
भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपना टेस्ट डेब्यू 20 जून 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले (लीड्स) में किया था. हालांकि, वह अपने पहले टेस्ट की पहली पारी में खाता नहीं खोल सके थे. इस दौरे पर साई सुदर्शन ने 3 टेस्ट मैच खेले और महज 140 रन ही बनाए.
अब तक साई सुदर्शन भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 302 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 27.45 रहा है और उनके नाम 2 अर्धशतक दर्ज हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 87 रन है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन ने 133 रन बनाए. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2025 की टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. उन्हें सिर्फ एक टेस्ट खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने दो पारियों में 15 और 14 रन ही बनाए.
आईपीएल 2026 में साई सुदर्शन का प्रदर्शन शानदार रहा. साई ने 17 मैचों में 157.99 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए.
📌 Kaynak
Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.
Orijinal haberi oku →