पेद्दी में 'आई-कैंडी' बनकर ट्रोल हुईं जाह्नवी, डायरेक्टर ने दी सफाई

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 2 saat önce

फिल्म पेद्दी में जाह्नवी कपूर को लेकर मामला काफी गरमा चुका है. लोग डायरेक्टर बुची बाबू सन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. अपनी फिल्म को मिल रही लगातार नफरत से डायरेक्टर को बुरा लगा है. उन्होंने जाह्नवी के सीन्स पर रिएक्ट किया है.

इंटरनेट पर इस समय हर जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के चर्चे हैं. तेलुगू सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी में उनके रोल ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. उन्हें जिस तरह पर्दे पर दिखाया गया है, वो देख ऑडियंस काफी निराश हुई. फिल्म में जाह्नवी को देख राम चरण के एक्शन्स पर गंभीर सवाल उठाए गए.

पेद्दी फिल्म की रिलीज के बाद से जाह्नवी कपूर को लेकर मामला गरमाया हुआ है. सोशल मीडिया पर फिल्म में उनके बोल्ड और सेंशुअल सीन्स की क्लिप्स और फोटोज वायरल हैं. जाह्नवी को मिल रही नफरत पर अभी तक एक्ट्रेस ने तो कोई बयान नहीं दिया है. मगर फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सन ने माना है कि जो वो फिल्म में दिखाना चाह रहे थे, वो ठीक तरह से पर्दे पर नजर नहीं आया.

स्क्रीन संग बातचीत में पेद्दी डायरेक्टर बुची बाबू ने कहा- मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि लोगों को ये सीन इतने बुरे लगेंगे. हम तो बस राम चरण और जाह्नवी कपूर के बीच एक मस्ती भरा प्यार का किस्सा दिखाना चाहते थे. लेकिन अब हम ज्यादा ध्यान रखेंगे और बेहतर तरीके से चीजें दिखाएंगे.

डायरेक्टर बुची बाबू सन, एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर हैं, जिनकी राम चरण वाली पेद्दी करियर की दूसरी फिल्म है. इस फिल्म में स्पोर्ट्स-ड्रामा को काफी अच्छी तरह से दिखाने की कोशिश की गई है. राम चरण ने भी काफी दमदार परफॉरमेंस दिया है. लेकिन वो सबकुछ जाह्नवी कपूर के विवादित सीन्स की वजह से कहीं छुप जाता है.

जाह्नवी फिल्म में अचियम्मा का रोल प्ले करती हैं, जो एक पॉलिटिशन की बेटी है. फिल्म में दिखाया गया है कि पेद्दी बने राम चरण को उसकी कमर देखकर उससे प्यार हो जाता है. उसका प्यार करने का तरीका काफी अलग है. वो लड़की को बिना उसकी इजाजत किस (Kiss) कर सकता है, जिसे फिल्म में भी जस्टिफाई किया गया है. यही सबसे बड़ी वजह है कि फिल्म पेद्दी ट्रोल्स के निशाने पर है.

बात करें फिल्म पेद्दी की, तो इसमें बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, उपेंद्र लिमये और शिवराजकुमार जैसे बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं. ये फिल्म 4 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी.

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön