दूसरे धर्म में की सारा ने शादी, लाल जोड़े में सजी, हुईं इमोशनल

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 2 saat önce

सारा खान की शादी को आज 6 महीने पूरे हो गए हैं. ऐसे में उन्होंने अपनी शादी की कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजी हैं. उनके ब्राइडल लुक पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं.

स्टार प्लस के सीरियल बिदाई से फेमस हुईं सारा खान आज अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं. 5 दिसंबर 2025 को उन्होंने कृष पाठक के साथ सात-फेरे लिए थे. दूसरे धर्म में एक्ट्रेस की शादी को लेकर काफी चर्चा हुई थी. सारा-कृष ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बाद, निकाह भी किया और कुरान पढ़कर अपनी इंटरफेथ मैरिज को कम्पलीट किया था.

सारा खान और कृष पाठक ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों हिंदू रीति-रिवाज से की शादी वाले लुक में नजर आते हैं. कृष जहां दूल्हा बनकर अपनी पत्नी के साथ बैठे हैं. वहीं सारा खान भी लाल जोड़े में दुल्हन सी सजकर शादी की रस्मों को निभा रही हैं. दोनों ने फेरों के समय की सेल्फी शेयर की हैं, जिसमें सारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

अपनी शादी को 6 महीने पूरे हो जाने पर सारा खान भी इमोशनल हो गई हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा भी है कि उनकी शादी को 6 महीने हुए हैं, पिक्चर अभी बाकी है. एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर अल्लाह का शुक्र अदा किया है. फैंस उनके इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं. सारा और कृष की मस्ती भरी तस्वीरें देखकर वो माशाल्लाह, परफेक्ट जोड़ी जैसे कमेंट्स कर रहे हैं.

कृष पाठक संग सारा खान की ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी अली मर्चेंट से साल 2010 में हुई थी. दोनों सलमान के शो बिग बॉस 4 में आए थे, जहां शो पर ही उनका निकाह हुआ था. मगर शादी के दो महीनों बाद ही दोनों अलग हो गए थे. फिर सारा ने अक्टूबर 2025 में कृष पाठक संग कोर्ट मैरिज करके फैंस को शॉक दिया. अब सारा अपनी दूसरी शादी में खुश दिख रही हैं.

बात करें कृष पाठक की, तो वो रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी के बेटे हैं. सुनील लहरी और उनकी पहली पत्नी ने कृष को जन्म दिया था. लेकिन जब कृष 9 महीने के थे, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया. कृष अपनी मां के बेहद करीब हैं, इसलिए वो अपने नाम के आगे मां का सरनेम पाठक लगाते हैं.

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön