'पार्टियां तोड़ी जा रही हैं', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले बोले संजय राउत

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 2 saat önce

इंडिया गठबंधन की आगामी बैठक से पहले शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने कहा कि विपक्षी दल टूट नहीं रहे बल्कि उन्हें तोड़ा जा रहा है. उन्होंने बीजेपी पर राजनीतिक दलों को कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि इंडिया ब्लॉक की रणनीति पर बैठक में चर्चा होगी.

इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित बैठक से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने विपक्षी राजनीति और गठबंधन की स्थिति को लेकर कई अहम बातें कही हैं. उन्होंने उन अटकलों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन बिखर रहा है.

सवाल: 25 तारीख को इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है. क्या शिवसेना उसमें जाएगी? ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि इंडिया गठबंधन बिखर रहा है. जिस तरह डीएमके अब उससे बाहर निकल चुका है.

संजय राउत: बात ऐसी है कि विधानसभा चुनाव 4-5 राज्यों में हुए हैं. पश्चिम बंगाल, केरलम, असम और पुदुचेरी में. जो नतीजे आए हैं, केरलम को छोड़कर बाकी जगह बीजेपी जीत गई. कैसी जीती, भगवान को मालूम, श्रीराम को मालूम.

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद जिस तरह तृणमूल कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश हो रही है, या वह टूट गई है, उसे देखिए. चुनाव जीतने के बाद भी पार्टियां तोड़ी जा रही हैं. यह हवस है, यह नशा है. और यह नशा देश के लिए खतरा बन चुका है. असम में भी ऐसा ही हुआ. इन सभी मुद्दों पर चर्चा होना जरूरी है कि इंडिया ब्लॉक की आगे की रणनीति क्या होगी.

सवाल: दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और डीएमके के बीच भी मतभेद की खबरें हैं. टीवीके अब गठबंधन में शामिल हो गई है. क्या आपको लगता है कि टीवीके को शामिल कर लेना चाहिए?

संजय राउत: मेरी जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु की जनता ने सत्ता परिवर्तन के पक्ष में जनादेश दिया है. टीवीके को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, वह सीमा पर थी. कांग्रेस ने समर्थन दिया और सरकार बन गई.

उससे पहले राहुल गांधी ने डीएमके सुप्रीमो एम.के. स्टालिन से बात की थी कि अगर बीजेपी और एआईएडीएमके को रोकना है तो इस सरकार को बनने देना होगा. कांग्रेस ने जनादेश के हिसाब से समर्थन किया.

यह भी पढ़ें: 'जहां कांग्रेस होगी, वहां हम नहीं जाएंगे...' DMK ने INDIA गठबंधन की बैठक में आने से किया इनकार

मेरी राय है कि डीएमके को थोड़ा संयम बरतना चाहिए था. लेकिन उन्होंने तुरंत लोकसभा स्पीकर को अलग सीट व्यवस्था आदि के लिए पत्र दे दिया. मुझे लगता है कि धीरे-धीरे डीएमके का गुस्सा भी शांत हो जाएगा.

लेकिन अब हमें एक नया मित्र मिला है - टीवीके. कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन तमिलनाडु में चल रहा है और उसका स्वागत किया जाना चाहिए.

सवाल: क्या इंडिया गठबंधन खत्म हो गया है? कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी कह रहे थे कि अगर टीएमसी के लोग पार्टी से नाराज हैं तो कांग्रेस उनके लिए विकल्प हो सकती है. क्या कांग्रेस भी डबल गेम खेल रही है? क्या इंडिया गठबंधन खत्म हो गया है?

संजय राउत: मैं तो यह कहूंगा कि लोकसभा चुनाव के बाद बार-बार कहा जा रहा है कि इंडिया गठबंधन हार रहा है और बिखर रहा है. लेकिन हम चुनाव नहीं हार रहे हैं.

भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसी व्यवस्था बना ली है कि वह पूरा चुनाव और पूरा सिस्टम हाईजैक कर लेती है और फिर चुनाव जीतती है. यह कोई साधारण जीत नहीं है. अगर पश्चिम बंगाल में बैलेट पेपर से चुनाव करा लीजिए, तब आपको पता चलेगा कि क्या हो रहा है.

संजय राउत: पार्टियां टूट नहीं रही हैं, पार्टियां

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön