'विश्वास को जनसेवा में बदलूंगा', MLC उम्मीदवार बनने पर बोले पवन सिंह

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 2 saat önce

बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 में बीजेपी की तरफ से पवन सिंह को टिकट मिला है. इस मौके पर एक्टर के चाहने वाले बेहद खुश हैं. पावर स्टार ने भी पार्टी के विश्वास को जनता की सेवा में बदलने का वादा कर डाला है.

भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह हमेशा जनसेवा में लगे रहते हैं. कुछ महीनों पहले उन्होंने बीजेपी की तरफ से विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया था. अब पवन सिंह खुद चुनाव लड़ेंगे. बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार चुना है. भोजपुरी एक्टर को टिकट मिलना एक बहुत बड़ी बात मानी जा रही है.

पवन सिंह MLC टिकट मिलने पर बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बीजेपी पार्टी और लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनपर भरोसा दिखाया है. पवन सिंह का कहना है- आपके विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन को जनसेवा के संकल्प में बदलने का पूरा प्रयास करूंगा.

पवन सिंह की करीबी दोस्त एक्ट्रेस तृषा कर भी उनके MLC के लिए बीजेपी का उम्मीदवार बनने से खुश हैं. उन्होंने एक्टर को बधाई दी है. इंस्टाग्राम पोस्ट में तृषा ने लिखा- भोजपुरी जगत के गौरव, जन-जन के प्रिय कलाकार एवं लोकप्रिय नेता पवन सिंह जी को MLC टिकट मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपकी लोकप्रियता, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण का ये सम्मान है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त करें. जय हो पावर स्टार!

पवन सिंह इससे पहले बीजेपी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भी पक्के उम्मीदवार माने जा रहे थे. मगर फिर उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया. इसके पीछे की वजह उनकी पर्सनल जिंदगी में चल रही उथल-पुथल थी. पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनका तलाक केस चल रहा था. इस वजह से उन्होंने राजनीति से दूरी बनाई थी. लेकिन ज्योति चुनावी मैदान में उतरी थीं. हालांकि उनके हाथ में भी जीत नहीं लगी.

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön