बीवी और बेटे की कब्र पर लिपटा पड़ा था पति, कब्रिस्तान में तोड़ दिया दम

📌 Diğer 📰 AajTak (HI) 🕐 2 saat önce

मोहब्बत की ऐसी दास्तान और ऐसा दर्द शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा. UP मे महोबा जिले के चरखारी से एक ऐसी हृदय विदारक खबर आई है, जहां पत्नी और मासूम बेटे की मौत का सदमा एक पति बर्दाश्त नहीं कर सका. ठीक 11 दिन बाद, उसी कब्रिस्तान में अपनी बीवी और बच्चे की कब्र से लिपटकर उसने भी दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक मौत ने तीन मासूम बच्चों को पूरी तरह अनाथ कर दिया है...

कहते हैं मौत सिर्फ एक इंसान को नहीं मारती, बल्कि पूरे हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ देती है. महोबा जनपद के चरखारी कस्बे में मोहब्बत और सदमे की एक ऐसी ही खौफनाक और मार्मिक दास्तान सामने आई है.

मूल रूप से मध्य प्रदेश के हरपालपुर के रहने वाले 40 वर्षीय सुब्हान अहमद चरखारी में अपनी ससुराल में थे. बीती 25 मई को काल बनकर आई हीट वेव ने उनके 6 साल के मासूम बेटे हसनैन को हमेशा के लिए छीन लिया. कलेजे के टुकड़े की मौत की खबर सुनते ही माँ रजिया खातून का दिल भी फट गया और उन्होंने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया.

महज 11 दिन पहले एक साथ उठे दो जनाजो ने सुभान को भीतर से खोखला कर दिया था. वह अपनी पत्नी और सबसे छोटे बेटे से बेपनाह मोहब्बत करते थे. गम का यह पहाड़ वो सह नहीं पा रहे थे.

शुक्रवार सुबह तड़के 4 बजे, सुभान अपनी पत्नी और बच्चे की याद में तड़पते हुए कब्रिस्तान पहुंच गए. जब दो घंटे तक वह वापस नहीं लौटे, तो परिजन उन्हें ढूंढते हुए कब्रिस्तान पहुंचे. वहां का नजारा देखकर सबकी रूह कांप गई.

सुभान सजदे की हालत में अचेत पड़े थे, उनका एक हाथ बेटे की कब्र पर था और दूसरा हाथ अपनी बीबी की कब्र पर था. कब्रों से लिपटे हुए मृत मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने सुब्हान को मृत घोषित कर दिया. परिजनों के मुताबिक सुब्हान के पैर पर एक निशान मिला है, जिससे आशंका है कि कब्र पर लेटे हुए उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया होगा, या फिर दिल टूटने और गहरे सदमे ने उनकी जान ले ली.

मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी. लेकिन इस दर्दनाक घटना ने सुब्हान के पीछे छूटे तीन बच्चों 17 साल के सैफ, 14 साल की रोशनी और 11 साल की आलिया के सिर से मां-बाप का साया हमेशा के लिए छीन लिया है. देखें VIDEO:-

11 दिनों के भीतर एक ही घर में तीन मौतों से पूरा इलाका सदमे में है, और अब इन बेसहारा अनाथ बच्चों के भरण-पोषण के लिए हर कोई सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है.

📌 Kaynak

Bu özet AajTak (HI) kaynağından otomatik derlenmiştir. Tamamı için orijinal habere gidin.

Orijinal haberi oku →
← Tüm haberlere dön